फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stadium won

अक्षय, आदर्श व करन के प्रदर्शन से जीती स्टेडियम

Fri, 20 Mar 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
stadium won
stadium won
झांसी। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हो रहे पदम भूषण डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ए ने जेडीएनसीए को 79 रनों से करारी हार दी। इसमें गेंदबाज अक्षय सेन व बल्लेबाज करन कुशवाहा और आदर्श शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय खेल मैदान में हुए मैच में स्टेडियम ए ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इसमें करण कुशवाहा ने शानदार 59 रन, आदर्श शर्मा ने 53, सक्षम श्रीवास्तव ने 38 और कोमल कुशवाहा ने 31 रन बनाए। जेडीएनसीए के गेंदबाज अनिकेत प्रजापति, सात्विक तिवारी, जितेंद्र दीक्षित, राजदीप यादव ने एक - एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीएनसीए सिर्फ 129 रन बनाकर ही ढेर हो गई। बल्लेबाज जितेंद्र दीक्षित ने 38, अनिकेत ने 18 और सचिन सोनी ने 16 रन बनाए। स्टेडियम के गेंदबाज अक्षय सेन ने जोरदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर 17 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा मुदस्सर खान, सचिन यादव, कुणाल यादव, हसरत ने एक - एक विकेट लिया। इस अवसर पर संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, अरविंद तिवारी, अमृत सक्सेना, रोहित अग्रवाल, मनमोहन मनु, जय किशन प्रेमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed