{"_id":"6262ddfdd12a0740b2255399","slug":"ssp-became-a-student-of-class-three-under-mission-shakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो, एसएसपी बोल रहीं हूं: थानाध्यक्ष से कहा- एक महिला परेशान हैं, आपके पास भेज रहीं हूं, बातकर समस्या का करें निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो, एसएसपी बोल रहीं हूं: थानाध्यक्ष से कहा- एक महिला परेशान हैं, आपके पास भेज रहीं हूं, बातकर समस्या का करें निराकरण
Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
सार
मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत एलेन हाउस स्कूल की छात्रा काशवी को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाया गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और खुद पास में बैठ गए। इस दौरान बालिका ने वहां पहुंचे 42 प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता की।
विज्ञापन
कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा काशवी जनसुनवाई करती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में शुक्रवार को पुलिस ऑफिस का नजारा अलग ही रहा। कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्ष की बालिका काशवी एसएसपी की भूमिका में दिखीं, जबकि कप्तान पास वाली कुर्सी पर बैठे नजर आए। एक दिन की कप्तान बनी नन्हीं बालिका ने वहां पहुंचे पीड़ितों की सुनवाई की और थानाध्यक्षों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत एलेन हाउस स्कूल की छात्रा काशवी को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाया गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और खुद पास में बैठ गए। इस दौरान बालिका ने वहां पहुंचे 42 प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता की। साथ ही प्रार्थना पत्रों पर हस्ताक्षर कर कार्रवाई के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए बालिका ने कहा कि ‘एक महिला परेशान हैं, उसे आपके पास भेज रहे हैं। उनसे वार्ता कर समस्या का निराकरण करें।’ इस दौरान पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ एसएसपी ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बता दें कि बालिका काशवी के पिता पुष्पेंद्र पाल सिंह सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। बच्ची अपने परिवार के साथ सैन्य क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन