फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP became a student of class three under Mission Shakti

हेलो, एसएसपी बोल रहीं हूं: थानाध्यक्ष से कहा- एक महिला परेशान हैं, आपके पास भेज रहीं हूं, बातकर समस्या का करें निराकरण

Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
सार

मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत एलेन हाउस स्कूल की छात्रा काशवी को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाया गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और खुद पास में बैठ गए। इस दौरान बालिका ने वहां पहुंचे 42 प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता की।

विज्ञापन
SSP became a student of class three under Mission Shakti
कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा काशवी जनसुनवाई करती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में शुक्रवार को पुलिस ऑफिस का नजारा अलग ही रहा। कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्ष की बालिका काशवी एसएसपी की भूमिका में दिखीं, जबकि कप्तान पास वाली कुर्सी पर बैठे नजर आए। एक दिन की कप्तान बनी नन्हीं बालिका ने वहां पहुंचे पीड़ितों की सुनवाई की और थानाध्यक्षों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत एलेन हाउस स्कूल की छात्रा काशवी को एक दिन का पुलिस कप्तान बनाया गया। एसएसपी शिवहरी मीना ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और खुद पास में बैठ गए। इस दौरान बालिका ने वहां पहुंचे 42 प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों से वार्ता की। साथ ही प्रार्थना पत्रों पर हस्ताक्षर कर कार्रवाई के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए बालिका ने कहा कि ‘एक महिला परेशान हैं, उसे आपके पास भेज रहे हैं। उनसे वार्ता कर समस्या का निराकरण करें।’ इस दौरान पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ एसएसपी ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। बता दें कि बालिका काशवी के पिता पुष्पेंद्र पाल सिंह सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। बच्ची अपने परिवार के साथ सैन्य क्षेत्र में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed