{"_id":"b0d87521ddc1bea67f8303db064ae07a","slug":"sridham-saved-from-crashing-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची श्रीधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची श्रीधाम एक्सप्रेस
ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के अनंतपेठ स्टेशन के निकट बृहस्पतिवार की सुबह रेल फ्रेक्चर होने से श्रीधाम एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। चाबी मैन ने समय पर खराबी को देख लिया और लाल झंडी गाड़ दी, जिससे ट्रेन चटकी पटरी से नहीं गुजर सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह डबरा व ग्वालियर रेल सेक्शन के मध्य स्थित अनंतपेठ स्टेशन के निकट रेल फ्रेक्चर हो गया। गनीमत रही कि पास के गेट पर तैनात कर्मचारी की नजर रेल फ्रेक्चर पर पड़ गई। तुरंत ही कर्मचारी ने आगे जाकर लाल झंडी गाड़ दी, ताकि कोई गाड़ी चटकी पटरी से न गुजर सके।
इस दौरान 8.52 बजे जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस सामने से आ गई। चालक ने जब पटरी पर लाल झंडी देखी तो खतरे को भांपकर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकने के बाद कर्मचारी ने पटरी को क्लैंप लगाकर दुरुस्त किया। पटरी के ठीक होने के बाद ट्रेन को धीमी गति से रवाना किया गया। इसके कारण ट्रेन करीब दस मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
देरी से आईं कई गाड़ियां
झांसी। पलवल रेल हादसे के बाद बिगड़े रेल संचालन के कारण कई गाड़ियां गुरुवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से आईं। इनमें गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, 12280 अप ताज एक्सप्रेस चार घंटे देरी से झांसी आई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।