{"_id":"57a4e8ea4f1c1bb5602ba477","slug":"squash-and-will-also-compete-in-tug-of-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्वैश और रस्साकशी का भी होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्वैश और रस्साकशी का भी होगा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में छात्र स्क्वैश और रस्साकशी के मुकाबले में भी हाथ आजमाएंगे। शुक्रवार को स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में आगामी दिनों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय कर दी गई है। प्रतियोगिताएं कब होंगी यह निर्णय नहीं हो सका। विश्वविद्यालय कैंपस को आठ टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, जबकि अन्य महाविद्यालयों को भी प्रतियोगिताओं की मेजबानी दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विश्वविद्यालय कैंपस में सुबह 11 बजे से शुरू हुई स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में क्रिकेट का प्रशिक्षण देने के लिए क्रिकेट अकादमी खोलने पर सहमति बनी। अब जल्द ही एक्सीलेंट क्रिकेट एकेडमी से इसके लिए अनुबंध कर लिया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्राउंड में दो सीमेंट और दो टर्फ विकेट बनाए जाएंगे। मैदान पर घास लगाने के साथ-साथ बाउंड्रीवॉल भी कराई जाएगी। कोई भी खिलाड़ी यहां पर प्रशिक्षण ले सकेगा। अभी ट्रेनिंग की फीस तय नहीं हुई है। इसके अलावा निर्णायकों की फीस, खिलाड़ियों व टीम मैनेजर का यात्रा भत्ता तय हो गया है। निर्णायकों को छोटे खेलों में 700 और एथलेटिक्स व क्रिकेट प्रतियोगिताओं में 1000 रुपये मिलेंगे। खिलाड़ियों व टीम मैनेजर को शहर से बाहर प्रतियोगिताओं में शामिल होने पर यात्रा भत्ता के रूप में 100 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को टूर्नामेंट एलाउंस भी डीए का दुगना यानी 600 रुपये मिलेंगे।
बैठक में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, कुलसचिव वीएन सिंह, वित्त अधिकारी धर्मपाल, स्पोर्ट्स काउंसिल सचिव व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. एमएम पांडेय, शैलेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. राजेंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन खेलों का हुआ आवंटन
जिमनास्टिक (पुरुष/महिला), जूडो (पुरुष), बॉक्सिंग (पुरुष/महिला), स्क्वैश (पुरुष/महिला), क्रिकेट (पुरुष/महिला), वेट, पावर लिफ्टिंग व बेस्ट फिजीक (पुरुष) टूर्नामेंट बीयू कैंपस में होंगे। बिपिन बिहारी कॉलेज, झांसी में चेस (पुरुष/महिला) और कबड्डी (महिला), डीवीसी उरई में एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) और रस्साकशी (महिला), परशुराम डिग्री कॉलेज, भेल में बैडमिंटन (पुरुष/महिला) और रस्साकशी (पुरुष), आरपी रिछारिया कॉलेज बरुआसागर में खो-खो (महिला) और टेबल टेनिस (पुरुष/महिला), आरके कॉलेज, करैरा में फुटबॉल (पुरुष) और बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा टीकराम कॉलेज, मोंठ में रेसलिंग (पुरुष/महिला), श्री अग्रसेन पीजी कॉलेज मऊरानीपुर में खो-खो (पुरुष), आर्यकन्या कॉलेज, झांसी में वालीबॉल (महिला), बीएसएस कॉलेज, उरई में वालीबॉल (पुरुष), बीएनवी, राठ में कबड्डी (पुरुष), बुंदेलखंड कॉलेज झांसी में हॉकी (पुरुष), एमपी कॉलेज, कोंच में क्रॉस कंट्री (पुरुष/महिला), एकलव्य कॉलेज बांदा में हैंडबॉल (पुरुष), वीरभूमि कॉलेज, महोबा में हैंडबॉल (महिला), नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर में योगा (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता होंगी।