{"_id":"5f231b8d8ebc3e63be762e30","slug":"sports-jhansi-news-jhs172773779","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होंगे ट्रायल मैच, क्रिकेट संचालन कमेटियों का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होंगे ट्रायल मैच, क्रिकेट संचालन कमेटियों का हुआ गठन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की हुई बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को स्थानीय होटल में झांसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी की पहली बैठक में अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में कई निर्णय लिए गए। जल्द ही ट्रायल मैच जल्द शुरू कराने पर चर्चा हुई। मैचों के शुरू कराने के लिये क्रिकेट संचालन कमेटियों का गठन भी किया गया।
सचिव अरविंद कपूर व सयुंक्त सचिव निखिल मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं जेडीसीए ने संयुक्त रूप से ऑनलाइन व ऑफलाइन खिलाड़ियों के पंजीकरण किए थे उसमें झांसी, ललितपुर व महोबा से 322 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी की लिस्ट यूपीसीए से जेडीसीए के पास आ चुकी है। इन्हीं खिलाड़ियों के बीच आने वाले समय में ट्रायल मैच करवाए जाएंगे। जिसके बाद उनमें से ही सलेक्ट कर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा होने वाले ट्रायल्स में भेजा जाएगा।
संघ के उपाध्यक्ष बकुल वर्मा, कंपनी सचिव अजय मिश्रा व पीआरओ प्रशांत सिंह ने स्कूली क्रिकेट को सुचारू रूप से आयोजित करने पर ज्यादा जोर दिया। इंडिया कैंप कर चुकीं सीनियर महिला खिलाड़ी गायत्री अग्रवाल ने झांसी में महिला क्रिकेट को बढ़ाने के लिए अपनी बात रखी। मनोज श्रीवास्तव, संजय साहने व अलताफ सिद्दीकी आदि ने सुझाव दिया कि डॉ. वृंदावन लाल वर्मा प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच 40 ओवरों के करवाये जाएं। इस पर सभी ने सहमति दी।
विज्ञापन
बैठक में अध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, बकुल वर्मा, उमाशंकर अग्रवाल, अरविंद कपूर, मनोज श्रीवास्तव, संजय साहने, प्रदीप भटनागर, अजय मिश्रा, निखिल मिश्रा, रवि शंकर चौबे, प्रशांत सिंह, गायत्री अग्रवाल, अल्ताफ सिद्दिकी, नवीन मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, वेदांत मिश्रा, राजेश ठकुरानी, महेश गुप्ता, नवीन मल्होत्रा, संजय लोंगसन मौजूद रहे। अंत में सचिव अरविंद कपूर ने सभी का आभार जताया।