फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sports

स्टेडियम में लगेंगे हॉकी के प्रदेश व केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर

Thu, 27 Feb 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
sports
sports
झांसी। खेल निदेशालय द्वारा संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों एवं स्पोर्ट्स छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में छात्रावासों में प्रवेश के लिए एक मार्च से अंडर-15 प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका वर्ग का हॉकी प्रशिक्षण कैंप लगेगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 11 मार्च से आयोजित 15 दिवसीय के ंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन ट्रायल्स 27 व 28 को सुबह 10 बजे से ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू होंगे। स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ निर्माण के बाद पिछले तीन-चार वर्षों में हॉकी खेल को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलने लगा है। स्टेडियम में एक से चार मार्च तक हॉकी का शिविर लगेगा। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के बालक-बालिका हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत चयनित खिलाड़ी 11 मार्च से आवासीय बालक - बालिका छात्रावास में प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे, जो 15 दिवसीय होगा। इसमें 70 बालक व 25 बालिकाएं शामिल हाेंगी। प्रशिक्षक सैफई के राजेश सोनकर, मुरादाबाद के रंजीत राज, लखनऊ के पूनम लता राज होंगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि इसमें चयनित खिलाड़ियों का प्रवेश स्पोर्ट्स छात्रावासों में होगा। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन ट्रायल्स बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सुबह 10 बजे से स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed