फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   speeding bus uncontrolled Due to tire burst bike rider died on spot six seriously injured in heavy road accident

झांसी: टायर फटने से तेज रफ्तार बस हुई अनियंत्रित, चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत, छह गंभीर घायल

Fri, 10 Dec 2021 10:20 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 10:20 PM IST
सार

बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक में सवार दूसरा युवक भी गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन
speeding bus uncontrolled Due to tire burst bike rider died on spot six seriously injured in heavy road accident
यूुपी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मऊरानीपुर राजमार्ग पर ओरछा तिगैला के आगे बबेडी पुलिया के पास मऊरानीपुर जा रही बस का अचानक टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर को तोड़ते हुए बस दूसरी पटरी पर पहुंच गई और सामने से आ रही कार एवं बाइक को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी से बस सवारी भरकर मऊरानीपुर जा रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे बस जैसे ही ओरछा थाना के बबेडी पुलिया के पास पहुंची बस का एक टायर अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने से डिवाइडर तोड़ती हुई बस दूसरी पटरी पर जा पहुंची। सामने से आ रहे एक बाइक समेत कार को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से बाइक सवार संजीव यादव (37) पुत्र गुलाब निवासी नोरा (निवाड़ी) एवं उसका साथी धर्मेंद्र यादव (28) पुत्र भान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के सिर एवं हाथ-पांव में गंभीर चोट आ गई। सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग झांसी से अपने घर निवाड़ी की ओर लौट रहे थे। कार सवार प्रदीप (35) पुत्र गोविंद दास, कालीचरन (70), पीयूष (28) पुत्र जयप्रकाश, गुल्लन अहिरवार एवं विशाल चौरसिया गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें कालीचरण, गुल्लन की हालत नाजुक है। प्रदीप एवं कालीचरण के सिर में गहरी चोट आई है। गुल्लन का पांव टूट गया। पीयूष के पैर एवं आंख में चोट आई है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी फैल गई। बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।


आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बाइक सवार संजीव को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के चलते करीब आधे घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed