{"_id":"61254f078ebc3e79b151bdb4","slug":"speedi-bike-take-compounder-life-jhansi-news-jhs202662750","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने ली कंपाउंडर की जान, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने ली कंपाउंडर की जान, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक ने ली कंपाउंडर की जान, साथी घायल
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में सोमवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक प्राइवेट क्लीनिक के कंपाउंडर की जान चली गई। सुबह क्षेत्र में हत्या की अफवाह दौड़ गई, जिससे मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक असंतुलित हो गई और गाड़ी चला रहे कंपाउंडर का सिर एक दुकान के बाहर रखी भट्टी से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मुकरयाना निवासी युवक अजहर (23) दतिया गेट बाहर एक डॉक्टर की क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। सोमवार की रात वो काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त सोहेल, अनस व दानिश के साथ पार्टी मनाने चला गया था। रात तकरीबन साढ़े बारह बजे फिल्टर मार्ग की ओर से चारों दो बाइकों पर सवार होकर मुकरयाने की ओर लौट रहे थे। एक बाइक अजहर चला रहा था और उसके पीछे सोहेल बैठा हुआ था। पुरानी नई बस्ती चौकी तिराहे पर आते ही बाइक असंतुलित होकर एक मिठाई की दुकान के बाहर रखी भट्टी व तख्त से टकरा गई। इससे अजहर व उसका साथी गिरकर घायल हो गए। रात में ही दोनों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां अजहर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, साथी सोहेल का इलाज जारी है।
वहीं, मंगलवार को क्षेत्र में सुबह युवक की हत्या होने की अफवाह फैल गई, जिससे मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिसमें तेज रफ्तार से आती हुई बाइक टकराती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में हकीकत सामने आने के बाद भीड़ वापस लौट गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।