फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train: Two trains will run from Jhansi on the occasion of Amavasya fair.

स्पेशल ट्रेन: अमावस्या मेले पर झांसी से चलेंगी दो गाड़ियां, झांसी-बांदा मेमू भी चित्रकूट तक बढ़ाई गई

Thu, 18 Dec 2025 06:37 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Dec 2025 06:37 AM IST
सार

चित्रकूटधाम कर्वी में पौष सोमवती अमावस्या मेले पर मंडल रेल प्रशासन 18 से 20 दिसंबर तक दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Special train: Two trains will run from Jhansi on the occasion of Amavasya fair.
मेला स्पेशल ट्रेन।

विस्तार

चित्रकूटधाम कर्वी में पौष सोमवती अमावस्या मेले पर मंडल रेल प्रशासन 18 से 20 दिसंबर तक दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट तक बढ़ाया गया है। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर प्रयागराज मंडल की ओर से कानपुर से चित्रकूट के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन



पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 18 से 20 दिसंबर तक झांसी-चित्रकूट मेला स्पेशल का संचालन झांसी से सुबह 10:10 बजे किया जाएगा। यह ओरछा, बरूआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर रुकते हुए चित्रकूटधाम कर्वी शाम 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 19:25 बजे चलेगी। झांसी स्टेशन पर रात 01:00 बजे पहुंचेगी। वहींं, दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से देर शाम 20:10 बजे चलेगी, जो चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूटधाम कर्वी से तड़के 04:40 बजे चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मेला अवसर पर झांसी-बांदा मेमू (64613/14) ट्रेन को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed