फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special team goes for corona

हालत काबू करने के लिए शासन की ओर से भेजी गई विशेष टीम

Tue, 16 Jun 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Special team goes for corona
झांसी। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को काबू करने के लिए शासन की ओर से विशेष टीम झांसी भेजी गई है। जल निगम के प्रबंध निदेशक विकास गोठवाल एवं एसजीपीजीआई के डॉ.एके जायसवाल की अगुवाई वाली इस टीम ने सोमवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक करके हालत का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक में तीन बिंदुओं पर खासतौर से चर्चा हुई। जिले में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या के अलावा जिनकी मृत्यु हो रही है उसके कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र करने को कहा गया। प्रत्येक मृत्यु की ऑडिट रिपोर्ट के साथ ही उसकी समीक्षा की जाएगी। कोविड मरीजों के संपर्क में आए प्रत्येक व्यक्ति की पड़ताल समेत सैंपल कलेक्शन पर भी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। नॉन कोविड अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य सहूलियतों के बारे में भी विस्तार से बात हुई। सीडीओ निखिल टीकाराम फुड़े ने पीपीटी के माध्यम से अभी तक की स्थिति के बारे में बताया। बैठक में एसएसपी डी.प्रदीप, नगर आयुक्त मनोज कुमार, सीएमओ डॉ.जीके निगम समेत अन्य महकमों के अफसर मौजूद थे। टीम के सदस्य एक हफ्ते तक यहां रहकर स्थितियों में सुधार के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed