{"_id":"5f99c55a8ebc3e5bc527dfa5","slug":"sp-search-a-powerfull-brahman-face-jhansi-news-jhs1797026140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में सियासी युद्ध 2022 के लिए दमदार ब्राह्मणों की तलाश कर रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में सियासी युद्ध 2022 के लिए दमदार ब्राह्मणों की तलाश कर रही सपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सियासी युद्ध 2022 की तैयारी में कूद चुकी सपा ने ब्राह्मणों का दिल जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर ऐसे ब्राह्मण चेहरों की तलाश हो रही है जिनके पीछे समाज का एक बड़ा वोट बैंक है। झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट के लिए एक स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। कुछ बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निकट भविष्य में बुंदेलखंड के कुछ दमदार ब्राह्मण जो अभी तक भाजपा में हैं वह साइकिल पर सवार हो सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के संपर्क में कुछ नेता हैं जो जल्द ही पार्टी बदलने का एलान कर सकते हैं।
अगर मौजूदा सियासी समीकरण पर गौर करेंगे तो पता चलेगा कि अभी तक बुंदेलों की धरती पर सारी सीटें भाजपा की हैं। इन सीटों में से तमाम पर ब्राह्मण बड़ी भूमिका में हैं। सपा नेताओं का जो प्लान है उसके मुताबिक सपा का परंपरागत यादव वोट, मुस्लिम वोट तो है ही अगर ब्राह्मणों को जोड़ लिया जाएगा तो वह बुंदेलखंड में एक मजबूत स्थिति में खड़े हो जाएंगे।
झांसी के एक बड़े नेता भी बदल सकते हैं पाला
झांसी। झांसी की सियासत में बड़ा स्थान रखने वाले एक ब्राह्मण नेता भी पाला बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह सपा के लगातार संपर्क में हैं। भाजपा से उनकी नाराजगी के पीछे बताया जा रहा है कि वह चाहकर भी समाज के लोगों के काम नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर तो कहीं नहीं कहा लेकिन वह काफी समय से बदलाव का इशारा कर रहे हैं। उनके करीबियों का कहना है कि