{"_id":"61f43b2cb86ce022d91ce83f","slug":"sp-s-sitaram-and-bsp-s-rohit-nominated-jhansi-news-jhs2139353161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के सीताराम और बसपा के रोहित ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के सीताराम और बसपा के रोहित ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के झांसी सदर सीट से प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा और मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा जिले की चारों विधानसभाओं के 10 दावेदारों ने नाम निर्देशन फॉर्म खरीदे।
नामांकन प्रक्रिया की वजह से सुबह से ही कलक्ट्रेट के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्गों पर आवागमन बंद रखा गया। दोपहर में सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उनके प्रस्तावक अधिवक्ता चंद्रभान आदिम रहे। इसके बाद मऊरानीपुर से बसपा प्रत्याशी रोहित रतन ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक बृजेंद्र अहिरवार रहे।
इस दरम्यान गरौठा विधानसभा से कृष्ण कुमार, मऊरानीपुर से घनश्याम दास, मीरा कुमारी, गिरिजा शंकर व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के मनोहर लाल ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि, बबीना विधानसभा से राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के राम सिंह पाल व निर्दलीय जयराम ने नाम निर्देशन फॉर्म लिया। वहीं, झांसी सदर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के बीएल भास्कर, राष्ट्रीय सर्वदल पार्टी के धीरेंद्र और कांग्रेस नेता राहुल रिछारिया की ओर से नामांकन पत्र लिया गया।