{"_id":"56fadf934f1c1b054df008af","slug":"sp-remembered-watching-election-bundelkhand-niranjan-jyoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को चुनाव देख याद आई बुंदेलखंड की: निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को चुनाव देख याद आई बुंदेलखंड की: निरंजन ज्योति
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
झांसी। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे में तीसरे स्थान पर बताए जाने से डरी समाजवादी पार्टी प्रदेश में मध्यावधि चुनाव चाहती है। चार साल तक सैफई महोत्सव में मस्त रहने वाली सपा सरकार को चुनाव नजदीक आने पर बुंदेलखंड की याद आई है। उन्होंने कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से किए जाने संबंधी पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वह मंगलवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं।
सदर बाजार में एक निजी कार्यक्रम में आईं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था चरमराने से उद्योगपति यहां आना नहीं चाहते हैं। कोर्ट के निर्देशों के बाद भी अवैध खनन दुगनी गति से चल रहा है। अवैध खनन का पैसा सरकार में बैठे सफेदपोशों के पास पहुंच रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश में छोटे से लेकर हर बड़ा नेता धन उगाही में लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की हर योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। अब कटी फसल के खराब होने पर भी फसल बीमा देने की योजना शुरू कर दी है। पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत वर्ष 2018 तक देश काहर मजरा बिजली से रोशन नजर आएगा। इस अवसर पर अनूप अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, केदार नाथ तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
व्यापारी व भाजपाइयों के बीच हुई नोकझोंक
एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध कर रहे सर्राफा व्यापारियों ने सदर बाजार पहुंच कर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बंगले के बाहर बुलाया। उनके आने पर व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने वोट व नोट देकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई, आज वही सरकार उनको सड़क पर लाना चाहती है। इसपर कुछ भाजपाई आक्रोशित हो गए। भाजपाइयों व व्यापारियों में नोकझोंक होने लगी। उपस्थित लोगों ने मामले को शांत कराया।