{"_id":"61eef3163e0a7b6db909e264","slug":"sp-fielded-sitaram-from-sadar-assembly-jhansi-news-jhs2137454193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधानसभा से सपा ने सीताराम को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधानसभा से सपा ने सीताराम को उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लंबी रस्साकसी के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी ने झांसी सदर विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। यहां से पार्टी ने सीताराम कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। वे पिछले सप्ताह ही बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए थे।
समाजवादी पार्टी ने पिछले सप्ताह गरौठा व मऊरानीपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद बबीना सीट पर भी प्रत्याशी तय कर दिया गया था। लेकिन, सदर सीट पर मामला फंसा हुआ था। हालांकि, पिछले साल सीताराम के बसपा छोड़ सपा में शामिल होने के बाद से ही उनका टिकट तय माना जा रहा था। लेकिन, एन वक्त पर मामला फंस गया था। सपा से टिकट मांग रहे ज्यादातर दावेदार एक अन्य दावेदार के साथ खड़े हो गए थे, जिससे सदर विधानसभा का टिकट उलझ गया था। लेकिन, सोमवार को सपा ने सीताराम कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि पार्टी ने सीताराम को फार्म ‘ए’ और ‘बी’ भी उपलब्ध करा दिए हैं। वहीं, टिकट घोषित होने के बाद भी अन्य दावेदार लखनऊ में डेरा जमाए रहे।
एक नजर
सीताराम कुशवाहा
सीट- झांसी सदर
आयु - 75 वर्ष
शिक्षा- स्नातक
सीताराम कुशवाहा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी। वे कांग्रेस पार्टी में शहर महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर रहे। इसके अलावा नगर पालिका के सदस्य तथा पालिका की कई कमेटियों के चेयरमैन भी रहे। 2012 में वे कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। 2012 व 2017 में उन्होंने बसपा के टिकट पर झांसी विधानसभा से चुनाव लड़ा और दोनों ही चुनावों में वे दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
वर्ष 2017 का चुनाव परिणाम: रवि शर्मा, भाजपा- 1,17,873, सीताराम कुशवाहा, बसपा- 62,095, राहुल राय, कांग्रेस- 51,242