फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP Candidate List 2022 UP Sitaram Kushwaha got ticket from Samajwadi Party from Jhansi Sadar Assembly

UP Election 2022: सदर विधानसभा से सपा ने सीताराम कुशवाहा को उतारा, पिछले साल ही साइकिल पर हुए थे सवार

Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

झांसी सदर विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा सोमवार को इसकी घोषणा कर दी गई। 

विज्ञापन
SP Candidate List 2022 UP Sitaram Kushwaha got ticket from Samajwadi Party from Jhansi Sadar Assembly
फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रामपुर से आजम खां चुनाव लड़ेंगे। कैराना से नाहिद हसन और नकुड़ से धर्म सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। पहली सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल यादव का भी नाम है। अखिलेश करहल से, शिवपाल जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, आजम के बेटे अब्दुला आजम स्वार से चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन


झांसी सदर विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा सोमवार को इसकी घोषणा कर दी गई। विदित हो कि सीताराम 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके हैं। पिछले दोनों चुनाव उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। पिछले साल ही उन्होंने बसपा छोड़ सपा का दामन थामा था। सपा से जुड़ने के बाद से ही उन्हें झांसी विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जाने लगी थी।
विज्ञापन


सपा की पहली सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे का नाम नहीं
सपा ने सोमवार को 159 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में ऊंचाहार से मनोज पांडेय को टिकट दिया गया है। दावा किया जा रहा था कि भाजपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed