फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   soul and god both one

जीव और ईश्वर एक है

Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
soul and god both one
ram raja mandir - फोटो : demo
झांसी। स्वामी हीरानंद ने कहा कि परमात्मा में सभी प्राणियों की आत्मा विराजमान है। परमात्मा से साक्षात्कार करने के लिए निरंतर भजन करना चाहिए। सीपरी के वेदांत नगर स्थित श्री अखंड विश्वंभरानंद संत आश्रम में चल रहे भक्ति वेदांत सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भजन और सत्संग के लिए हमेशा समय निकालना चाहिए। जीव और ईश्वर एक हैं। क्योंकि आत्मा व परमात्मा एक है। सत्य और निर्मल भाव से परमात्मा की भक्ति करो। स्वामी शुकदेवानंद ने कहा कि मोक्ष जीवन का वास्तविक पुरुषार्थ है। सत्य की हमेशा विजय होती है। इसलिए महात्मा गांधी ने भी लोगों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अमृतसर के तिलक राज शर्मा ने कहा कि अपने को जानेंगे, तो बार बार जन्म लेकर योनियों में नहीं भटकना पडे़गा। परमात्मा घट- घट के वासी हैं। वह सब कुछ जानते हैं। इस अवसर पर स्वामी रामानंद, स्वामी संतोषानंद, अश्विनी श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, स्वामी अद्वैतानंद, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed