{"_id":"3b802c0b1705d0a2e408a4dc89ff7386","slug":"sottishness-obviously-be-the-night-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी की तो रात कटेगी हवालात में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी की तो रात कटेगी हवालात में
ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आपने नई साल का जश्न मदिरा पान से मनाने की योजना बनाई है, तो सावधान हो जाए। यदि पुलिस के हत्थे चढ़ गए तो रात थाने की हवालात में गुजरेगी। ऊपर से परिजन परेशान होंगे, वो अलग से।
31 दिसंबर की रात को पूरे शहर में नव वर्ष के स्वागत का जोश होगा। हर कोई अपने - अपने तरीके से जश्न मनाएगा। कोई घर में पकवान बनवाएगा तो कोई केक काटेगा। कोई परिवार के साथ होटल व रेस्त्ररा में खाना खाएगा तो कोई अन्य तरीके से मनोरंजन करेगा। वहीं, तमाम लोग अपने दोस्तों के साथ होटल, ढाबों आदि स्थानों पर शराब की पार्टी मनाएंगे।
जिन लोगों ने इस पार्टी की योजना बनाई है, वह सावधान हो जाएं। रात को पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। दोपहिया व चौपहिया वाहन सवारों की सघन चेकिंग होगी। चेकिंग के दौरान देखा जाएगा कि कहीं वाहन में सवार नशे की हालत में तो नहीं है। यदि कोई नशे की हालत में मिलेगा तो उसे पुलिस सीधे थाने के हवालात में पहुंचाएगी, जहां पर पूरी रात काटनी होगी।
विज्ञापन
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि थानेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नशे में पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुदमा तो दर्ज नहीं किया जाए लेकिन उन्हें रात भर हवालात में जरूर रखा जाए।
मित्र पुलिस का भी दिखेगा चेहरा
31 दिसंबर को खाकी मित्र पुलिस के रूप में नजर आएगी। एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। वाहनों के चालान काटे जाएं। लेकिन यदि उनके साथ बच्चे भी हों तो उनको को टाफी व गुब्बारे दें। वाहन चालकों को बच्चों की खातिर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
होटल व रेस्टोरेंट पर भी रहेगी नजर
पुलिस की नजर होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर मनाए जाने वाले सेलीब्रेशन पर भी होगी। उन्हीं स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा जिनको संबंधित विभाग से अनुमति मिली होगी। इसके अलावा यदि कोई नव वर्ष का कार्यक्रम आयोजित करेगा तो न सिर्फ कार्यक्रम बंद कराया जाएगा बल्कि संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।