{"_id":"611c0e338ebc3e433453ccfb","slug":"soon-passengers-will-get-fresh-food-in-trains-jhansi-news-jhs202137881","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः जल्द ही ट्रेनों में चालू होगी पेंट्रीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः जल्द ही ट्रेनों में चालू होगी पेंट्रीकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम पूर्व की तरह अब ट्रेनों में पेंट्रीकार चालू करने की तैयारी में है। इससे यात्रियों को गरमा गरम ताजा खाना परोसा जा सकेगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसकी शुरूआत राजधानी एक्सप्रेस व अन्य वीआईपी सुपरफास्ट ट्रेनों से होने जा रही है। अभी ट्रेनों में ‘रेडी टू इट’ व्यवस्था के जरिये पैक्ड खाना यात्रियों को दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से ट्रेनों में बेडरोल और पेंट्रीकार के ताजा खाने की सेवा बंद है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। फिलहाल अभी ट्रेनों में यात्रियों को रेडी टू इट खाने से काम चलाना पड़ रहा है। इसमें पेंट्रीकार कर्मचारी पैक्ड भोजन को गरम करके परोसते हैं। अथवा यात्रियों को ई कैटरिंग के जरिये मोबाइल पर ऑर्डर देकर भोजन मंगाना पड़ता है। जब तक यात्री के पास भोजन पहुंचता है वह ठंडा होने से बेस्वाद लगने लगता है। वर्तमान में नब्बे फीसदी ट्रेनें दोबारा पटरी पर दौड़ने लगीं हैं। जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार हैं उनमें सिर्फ चाय, समोसा, आलूबंडा, आमलेट जैसी खानपान सामग्री बनाकर ही बेची जा रही है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि कोरोना का प्रभाव इसी तरह कम रहा तो सितंबर से ट्रेनों में सामान्य कैटरिंग पैंट्रीकार जैसी सेवा बहाल हो जाएगी। पूर्व की तरह पेंट्रीकार में भोजन पकने लगा। पहले चरण में देश की हाईस्पीड वीआईपी व राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सेवा बहाल की जाएगी। इस संबंध उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि इस मामले में रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।