{"_id":"60ea00a38ebc3ef6260252d1","slug":"soon-mahoba-khajuraho-rail-route-will-also-run-on-electricity-jhansi-news-jhs1992257143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही महोबा- खजुराहो रेल मार्ग पर भी बिजली से दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही महोबा- खजुराहो रेल मार्ग पर भी बिजली से दौड़ेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे वीके त्रिपाठी द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत दूसरे दिन शनिवार को मंडल के खजुराहो से महोबा एवं महोबा से झाँसी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की सघन परख की और डीआरएम संदीप माथुर को संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जीएम ने कहा कि इस रेलखंड पर शीघ्र की विद्युत इंजन से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
महाप्रबंधक ने बताया कि महोबा से खजुराहो रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के पश्चात इस पर विद्युत इंजनों से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेनों की गति बढ़ जाने से यात्री कम समय में यात्रा पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से वातावरण भी प्रदूषणमुक्त होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेवल क्रासिंग गेटों की स्थिति, मार्ग में आने वाले छोटे बड़े पुलों का अवलोकन कर डीआरएम को सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता पूर्व सत्य प्रकाश दुबे, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ल समेत कई शाखाधिकारी साथ रहे।