{"_id":"5f7f68d68ebc3e9bb4525ffd","slug":"sood-colony-jhansi-news-jhs1781808105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी छोड़ दी सड़क, लोगों को चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी छोड़ दी सड़क, लोगों को चलना मुश्किल
विज्ञापन
सूद कॉलोनी में खराब सड़क और उग रही है झाड़ियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर की पॉश कॉलोनियों में भी समस्याओं का अंबार लगा है। सूद कॉलोनी में सड़क अधूरी बनाकर छोड़ दी है, इससे लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही अब तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। समस्याओं को लेकर लोग कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
महानगर के ग्वालियर मार्ग स्थित सूद कॉलोनी में लोग समस्याओं से आजिज आ चुके हैं। कॉलोनी में नगर निगम ने आधे भाग में सड़क का निर्माण कराया है। इसके चलते बारिश में लोगों को परेशानी होती है। साथ ही कॉलोनी में कई जगहों पर जंगली पौधे और झाड़ियां उग चुकी हैं। जहां कॉलोनी में आने वाले कर्मचारी और मेहंदी बाग की ओर से लोग आकर खुले में शौच करते हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बिजली के पोल लगाए बिना लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। तारों को पेड़ों और छतों पर बांध दिया गया है। इसके चलते हादसे का डर सताता रहता है। वहीं कॉलोनी में नगर निगम ने पार्क का निर्माण कराया, लेकिन वहां न तो कोई माली की व्यवस्था है और न ही लाइटें लगी हैं। इससे लोग वहां जाने से कतराते है।
कॉलोनी के आधे भाग में सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।- विजय जैन
बिजली के पोल लगाए बिना कनेक्शन दे दिए गए हैं। तार छत और पेड़ों पर लटक रहे हैं। हादसों का डर सताता है।- सुनीता अग्रवाल
बिजली विभाग ने हर घर का लोड बढ़ा दिया है, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है।- लिली जैन