फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sony topped many forms of dance Nindia

नृत्य की कई विधाओं निंदिया सोनी अव्वल

Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sony topped many forms of dance Nindia
bu, jhansi news - फोटो : demo
 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अंतरसंकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समापन समारोह के मौके पर गांधी सभागार में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नृत्य की विविध विधाओं में छात्रा निंदिया सोनी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि शरद सिंह सचान ने कहा कि हार जीत-हार का कोई खास मतलब नहीं। बड़ी बात है प्रतियोगिताओं में शिरकत करके चुनौती को स्वीकार करना। कुलपति सुरेंद्र दुबे ने कहा कि विद्यार्थी सभी का सम्मान करें। ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे विश्वविद्यालय की छवि को धक्का लगे। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रो.सुनील काबिया, डॉ मोहम्मद नईम, इकबाल खान, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ सी.पी. पैन्यूली, उमेश कुमार, जय सिंह, डॉ श्वेता पांडे, डॉ गजाला रिजवी, डॉ. रेखा लगरखा, डॉ मीनाक्षी सिंह, प्रो एमएल मौर्या आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

   
ये हैं विजेता 
 ललित कला प्रतियोगिता में ऑन स्पाट पेंटिंग में पीतम कुमार, पोस्टर प्रतियोगिता में विवेकशील, कार्टूनिंग प्रतियोगिता में शुभम गुप्ता, कोलॉज और आन स्पॉट फोटोग्राफी में शैलेंद्र कुमार व्यास, क्ले माडलिंग में पुष्पेंद्र कुमार,  रंगोली में गजेंद्र सिंह और इंस्टालेशन में श्ुाभम गुप्ता की टीम विजेता रही। साहित्यिक वर्ग प्रतियोगिता में इलोकेशन में सिबकेतन कादरी और अर्शदीप सिंह, वाद विवाद में प्रीती साहू, निबंध लेखन में रजत गुप्ता, क्विज प्रतियोगिता में गौरव, सनीहातथा ऋषभ की टीम विजेता रही। थियेटर तथा ड्रामा प्रतियोगिता में स्किट प्रतियोगिता में नीरज की टीम, माइम में सत्यपाल की टीम,  मिमिक्री में परम सेठी, एकाकी नाटकी में सुधांशु की टीम विजेता रही। नृत्य एवं संगीत की प्रतियोगिता में पश्चिम शैली के नृत्य में निखिल भारती, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य और भारतीय एकल नृत्य में निंदिया सोनी पहले नंबर पर रहीं।, पश्चिमी शैली गायन प्रतियोगिता में दीपांकर शर्मा विजेता रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed