फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sonali Jain became the candidate for the post of Chairman from BJP

Jhansi News: चेयरमैन पद के लिए भाजपा से सोनाली जैन बनीं प्रत्याशी

Mon, 29 Sep 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sonali Jain became the candidate for the post of Chairman from BJP
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा ने सोनाली जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि वह सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पालिका अध्यक्ष सरला जैन के निधन के बाद रिक्त चल रही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा से टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी सूची थी, लेकिन संगठन ने स्व. सरला जैन की पुत्र वधू सोनाली जैन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

000000
भाजपा प्रत्याशी सहित पांच लोगों ने लिए नामांकन पत्र :
भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही रविवार को पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र क्रय किया। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। अभी तक सिर्फ दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। लेकिन 17 प्रत्याशी 24 नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। कई प्रत्याशियों ने दो-दो सेट नामांकन पत्र लिए हैं। उम्मीदवारों के चेहरे सोमवार तक साफ हो जाएंगे। तीन अक्तूबर को नाम वापसी के बाद तस्वीर सामने आ जाएगी। अभी तक दलों में सिर्फ समाजवादी पार्टी का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

0000000000
भाजपा और सपा आमने सामने :
अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने सामने होंगे। जबकि, कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी नीलम चौबे को समर्थन देकर भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, उप चुनाव में बसपा ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले नगर निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को बसपा की क्रांति कुशवाहा ने कड़ी टक्कर दी थी, जबकि कांग्रेस और सपा ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। इस बार कांग्रेस का सपा प्रत्याशी को समर्थन और बसपा से किसी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में न उतारने के फैसले से भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

0000
कांग्रेस ने सपा को दिया समर्थन :
कांग्रेस कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डाॅ. दयाराम रजक ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देते हुए कहा कि उप चुनाव में हम सब मिलकर लड़ेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव भी शामिल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आदेशानुसार गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन किया जाएगा। इस दौरान आशीष चौबे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, जसपाल सिंह बंटी, महिला जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, जिला महासचिव संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed