फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son commits suicide by hanging after beating mother

Jhansi News: मां को पीटने के बाद बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 11 Nov 2023 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Son commits suicide by hanging after beating mother
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। समथर थाना इलाके में एक युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर पहले मां को पीटा और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समथर के पुलिया गांव निवासी संतोष कुमार अहिरवार शराब पीने का आदी था। वह अपनी मां शांति देवी के साथ रहता था। शुक्रवार को वह सुबह से ही शराब पी रहा था। रात को घर आकर मां से शराब के लिए 100 रुपये मांगने लगा। मां के रुपये देने से मना करने पर वह गुस्सा गया और मां के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर मां गांव में ही रहने वाली बेटी उर्मिला के घर चली गई और रात को वहीं सो गई। सुबह उर्मिला का पति घनश्याम घर पहुंचा तो संतोष कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि संतोष के पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। 20 साल पहले संतोष की शादी हो हुई थी, लेकिन शादी एक साल बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह मां के साथ ही रह रहा था। जबकि, उसका छोटा भाई किशनलाल अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed