{"_id":"60eca7198ebc3ec2061da6fe","slug":"somewhere-it-is-raining-then-it-is-drizzling-jhansi-news-jhs1993862106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी में सोमवार को बादल कहीं मेहरबान तो कहीं रूठे रहे। शहर के कुछ इलाकों में तो अच्छा पानी गिरा तो कई इलाकों में बौछार होकर थम गई। जिले भर में दिनभर में 15 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
झांसी में मानसूनी सीजन में भी अच्छी बारिश का लोग इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 18 जुलाई के बाद अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश का असर सोमवार को झांसी में भी देखने को मिला। नगरा, आवास विकास, नंदनपुरा, सीपरी बाजार के कुछ इलाकों में तो अच्छी बारिश हुई। बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, जेल चौराहा, तालपुरा, कचहरी समेत आसपास के कुछ क्षेत्रों हल्का पानी गिरा। जबकि, बड़ा बाजार, मानिक चौक, बीकेडी, खंडेराव गेट, ग्वालियर रोड पर कुछ देर के लिए बौछारें गिरीं। हालांकि दोपहर एक बजे से आसमान में काले बादल घिर गए थे। ऐसे में धूप की तपिश से तो लोगों को राहत मिली। मगर शहर के सभी इलाकों में झमाझम बारिश न होने से उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि जिले में लगभग 15 मिलीमीटर बरसात हुई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद ही अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।