{"_id":"6223beec5b68f463570c565d","slug":"solve-as-many-sample-papers-as-possible-in-english-it-will-be-beneficial-jhansi-news-jhs216196552","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर हल करें, होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर हल करें, होगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अंग्रेजी के ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर हल करें। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर कई सैंपल पेपर्स अपलोड भी किए हैं। ऐसा करने से छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में काफी मदद मिलेगी। ये अहम टिप्स महात्मा हंसराज मॉर्डन स्कूल की चेयरपर्सन और अंग्रेजी की शिक्षिका अनु मिश्रा ने दिए।
उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय का प्रबंधन होना बेहद जरूरी है। अंग्रेजी की परीक्षा की तैयारियों के लिए छात्र-छात्राएं खुद का कैलेंडर बनाएं। 120 मिनट की परीक्षा होगी। ऑनलाइन क्लासेस की वजह से कई विद्यार्थियों की लिखने की आदत छूट अथवा कम हो गई। ऐसे में सैंपल पेपर्स हल करने से उनकी राइटिंग प्रैक्टिस भी अच्छी हो जाएगी। पेपर हल करते वक्त समय का भी ध्यान दें कि वो कितनी देर में प्रश्नपत्र पूरा हल कर पा रहे हैं। यही नहीं, अधिक से अधिक रिवीजन पर जोर दें। खुद के नोट्स तैयार करें। उससे पढ़ा हुआ चैप्टर सही से समझ आ जाएगा। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा को रीडिंग, राइटिंग, लिट्रेचर और ग्रामर सेक्शन में बांटा गया है। जबकि, 12वीं में ग्रामर को छोड़कर बाकी सेक्शन की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर ज्यादा तनाव न लें।