फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solve as many model papers and sample papers as possible

मॉडल पेपर, सैंपल पेपर ज्यादा से ज्यादा हल करें

Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Solve as many model papers and sample papers as possible
झांसी। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियोें के लिए यह समय सबसे कठिन समय है। विद्यार्थी इस समय इस बात से विचलित हैं कि क्या याद करें, कैसे याद करें। कुछ में तो परीक्षा का डर इतना बैठ गया है कि वे याद किया हुआ भी भूल जा रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जीव विज्ञान में अच्छे नंबर पाने के लिए फ्लैश चार्ट बनाकर परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए जीव विज्ञान एक कठिन विषय है। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के जीवविज्ञान के अध्यापक जनमेजय पाठक बताते हैं कि जीव विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए पहले इसकी अवधारणा को समझें। जीव विज्ञान एक ऐसा विषय है, जिसे चित्रों के माध्यम से समझा जा सकता है। इस विषय के लिए रटने से ज्यादा समझने पर ध्यान दें। दो वर्षों से बच्चे घर पर बैठे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। इसलिए अब लिखना शुरू कर दो।
विज्ञापन

मॉडल पेपर, सैंपल पेपर ज्यादा से ज्यादा हल करें। लेकिन अपना पूरा पाठ्यक्रम का रिवीजन कर लें। समय कम है तो कुछ नया याद न करें, जो पढ़ चुके हैं उसी को कंठस्थ कर लें। सबसे महत्वपूर्ण बात विद्यार्थी फ्लैश चार्ट बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करें। खासतौर पर बारहवीं के विद्यार्थी अपनी तैयारी में किसी प्रकार की कोई कमी न रखें। समय बर्बाद न करते हुए अपनी तैयारियों में लगे रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed