फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   solar plant in 3000 acres

जलालपुर एवं जसवंतपुरा में 3000 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
solar plant in 3000 acres
जलालपुर एवं जसवंतपुरा में 3000 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट अल्ट्रामेगा सोलर पावर ग्रिड की ओर बढ़े कदम सौर ऊर्जा से होगा 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन लीज रेंट पर किसानों से ली जाएगी बंजर जमीन झांसी। उप्र सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद झांसी में प्रस्तावित अल्ट्रामेेगा सोलर पावर ग्रिड का रास्ता साफ हो गया। गरौठा के जलालपुर एवं जसवंतपुरा में करीब 3000 एकड़ जमीन इसके लिए चयनित की गई है। यहीं पर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए किसानों से लीज रेंट पर उनसे अनुपयोगी जमीन ली जाएगी। सौर ऊर्जा के लिए बुंदेलखंड सबसे मुफीद जगह मानी जाती है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने यहां 600 मेगावाट का अल्ट्रामेगा सोलर पावर ग्रिड इसी वर्ष की शुरूआत में प्रस्तावित किया था। काफी समय तक यह ठंडे बस्ते में पड़ा रहा लेकिन, कुछ दिन पहले यूपी सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलते ही जमीन तलाशने का काम तेज कर दिया गया। नेडा, परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता के मुताबिक गरौठा के जलालपुर एवं जसवंतपुरा में जमीन तलाशी गई है। यहां की बंजर एवं अनुपयोगी जमीन पर सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए किसानों से लीज रेंट पर जमीन ली जाएगी। उनको 15-20 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से लीज रेंट दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है जमीन को लेकर करीब 1500 एकड़ जमीन को लेकर किसानों से सहमति बन गई। उनसे करार किया जाना शेष है। टीएसडीसी को प्लांट लगाने का काम सौंपा जाना है। बता दें, झांसी में अडानी ग्रीन समेत नेडा का एक बड़ा सोलर पावर प्लांट काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed