फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Snake found in DIG office

डीआईजी कार्यालय में निकला सांप

Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Snake found in DIG office
झांसी। सोमवार को डीआईजी कैंप कार्यालय स्थित सिपाहियों के आवास में धामुन प्रजाति का सांप कहीं से घुस आया। पुलिस कर्मियों द्वारा सांप निकलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर भगवंतपुरा के जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में शहर भर में जहरीले जीव-जंतु निकलने लगे हैं। सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे डीआईजी कार्यालय परिसर बने में पुलिस कर्मियों के बैरक में कुछ सिपाही आराम कर रहते थे। वहीं, कुछ बातों में मशगूल थे तभी खिड़की से नीचे उतरता हुआ करीब डेढ़ मीटर का सांप दिखाई दिया, जिसके चलते पुलिस कर्मी बाहर आ गए और सांप की सूचना कार्यालय के कर्मचारियों दी गई। कर्मचारियों द्वारा सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन कर्मियों द्वारा सांप को पकड़कर कर बोरी में बंद कर साथ ले गए और भगवंतपुरा के जंगल में सांप को छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दारोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed