फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city ranking stop, 53 number maintain

स्मार्ट सिटी में झांसी की रैकिंग थमी, 53 वां नंबर बरकरार

Fri, 16 Jul 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
smart city ranking stop, 53 number maintain
स्मार्ट सिटी में झांसी की रैकिंग थमी, 53 वां नंबर बरकरार
विज्ञापन

झांसी। देश के सौ स्मार्ट शहरों की बृहस्पतिवार को नई रैकिंग जारी की गई। झांसी की रैकिंग 53वें नंबर पर ही अटकी हुई है। पिछले एक वर्ष से अधिक समय के बाद भी झांसी देश के पहले पचास शहरों में अपनी जगह नहीं बना सका है। इस दफा भी कई कोशिशों के बावजूद इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन में झांसी को 23 जून 2017 को चुना गया था। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए कुल 1857.16 करोड़ रुपये से काम कराए जाने हैं। इनमें स्मार्ट सिटी मिशन से 927.73 करोड़, कनवर्जेशन से 916.36 करोड़ एवं पीपीपी मॉडल से 13.07 करोड़ रुपये से काम होने हैं। मिशन प्रोजेक्ट में होने के नाते यह सारे काम नियत समय पर पूरा करना होता है। लेकिन तमाम अड़चनों के चलते 36 से अधिक काम शुरू ही नहीं हो सके। कुल 93 काम कराए जाने हैं। इनमें से 83 कार्यों की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी। 57 कार्यों के टेंडर स्वीकृत कर लिए गए। हालांकि 48 कार्य ही आरंभ किए जा सके। इनमें से 29 काम ही अभी तक पूरे हो सके। बड़ी संख्या में काम शुरू न से रैकिंग पर बुरा असर पड़ रहा है। केंद्र सरकार पूरे होने वाले काम, डीपीआर स्वीकृति एवं बजट जारी होने के आधार पर शहरों की रैकिंग तय करते हैं। इन तीनों मापदंडों में झांसी की स्थिति नहीं सुधर रही। इसी वजह से रैकिंग बढ़ नहीं रही है। दरअसल, मिशन कार्यों में तेजी के लिए अब नियमित रैकिंग जारी हो रही है। स्मार्ट सिटी प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कई सारे कार्य जल्द आरंभ हो जाएंगे। आने वाले समय में रैकिंग में तेजी से सुधार होगा।
विज्ञापन

कुल कार्यों की संख्या
स्मार्ट सिटी मिशन 63
कनवरजेशन 24
पीपीपी मॉडल 6
कुल 93
अब तक पूरे हो सके यह काम
- मैथिलीशरण गुप्त पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का काम
- दो पार्कों में ओपन जिम
- सात पिंक शौचालयों का निर्माण
- तीन स्कूलों में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब
- प्राथमिक स्कूलों मेें सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम
- पोल पर 12 फ्लड लाइट लगाने का काम
- ध्यानचंद स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण
----------------------
ये काम अभी चल रहे
- इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का काम
- 10 जगहों पर वाटर एटीएम।
- पानी वाली धर्मशाला और आंतिया तालाब का सुंदरीकरण।
- जीजीजीआई स्कूल के नए भवन का निर्माण।
- सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा पैनल।
- 40 पार्कों में योग केंद्र का निर्माण।
- रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निर्माण
------------
ये काम अब तक शुरू नहीं हो सके
- झांसी किले के लिए पांच इलेक्ट्रिक वाहन
- पांच पार्कों में वाई फाई हॉटस्पॉट एवं सौर ऊर्जा लैंप
- नई सेप्टेज प्रबंधन प्रणाली
- स्मार्ट वेंडिंग जोन
- किले के पास नए पार्क एवं वाई फाई हॉटस्पॉट
- ध्यानचंद्र स्टेडियम में हाकी मैदान में फ्लड लाइटों की स्थापना
- पर्यटकों के लिए इंटरएक्टिव कियोस्क
- बुंदेलखंड संस्कृति केंद्र
- आधुनिक कार पार्किंग स्पेस
- नाइट मैच के लिए फ्लड लाइट
- हंसारी में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ नए प्राथमिक विद्यालय का निर्माण
- इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन
- किले के अंदर लाइट एंड साउंड शो और बाउंड्रीवाल, लेंडस्केपिंग।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed