फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city jhansi

स्मार्ट सिटी से सहेजी जाएंगीं झांसी की धरोहरें

Mon, 26 Oct 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
smart city jhansi
झांसी। झांसी की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत पहल की जाएगी। किला समेत पुरातात्विक धरोहरों को सहेजने के लिए तैयार की गई योजना को लेकर एएसआई अधिकारियों से वार्ता का क्रम पूरा हो गया है। केंद्रीय अधिकारियों को योजना का प्रजेंटेशन दिया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर में काम शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में पुरातत्व धरोहरों के विकास को लेकर नौ कामों की डीपीआर तैयार की गई है। जिसके तहत वृंदावन लाल वर्मा पार्क के सामने पड़ी जमीन पर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही किले की तलहटी में लैंडस्के पिंग और गार्डनिंग करने के बाद बेंच डाली जाएंगीं। इसके अलावा महानगर में बने पुराने 10 द्वारों का जीर्णोद्धार, जगह-जगह अतिक्रमण के शिकार परकोटे को दुरुस्त करने, किले में लाइट एंड साउंड सिस्टम का आधुनिकीकरण, किले के अंदर कैफेटेरिया, सोलर लैंप लगाने समेत तमाम कार्य कराए जाने हैं। इसे लेकर पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने लखनऊ में एएसआई के अधिकारियों से वार्ता की थी। जिसके बाद विकास कार्यों का प्रस्ताव दिल्ली में केंद्रीय अधिकारियों को भेजा गया। वहीं नगर आयुक्त अवनीश राय ने एएसआई के केंद्रीय अधिकारियों को योजना का प्रजेंटेशन दिया। जिसके बाद जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद बंध गई है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि किला, द्वार और परकोटे के विकास को लेकर तैयार की गई योजना को लेकर एएसआई के अधिकारियों से वार्ता कर ली गई है। उम्मीद है कि 15 दिन में एनओसी मिल जाएगी। जिसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed