फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'smart city'

आवारा पशुओं से मुक्त हो ‘स्मार्ट सिटी’

Sun, 18 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त बनाना जरूरी है। आवारा पशु सड़कों पर बैठकर यातायात को प्रभावित करते हैं, इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के आह्वान पर नगर वासियों ने सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए सुझाव देना शुरू कर दिया है। महानगर के खुशीपुरा निवासी सुरेश चंद्र गोपी ने नगर निगम व अमर उजाला को भेजे पत्र में बताया कि नगर में पशु पालन करने वाले लोग सिटी को स्मार्ट बनाने में बाधक हैं। यह लोग अपने पशुओं का आवारा छोड़ देते हैं, इस कारण पशु सड़कों पर बैठते हैं और यातायात को प्रभावित करते हैं। नगर निगम को पशु पालन के लिए कठोर नियम बनाने होंगे और आवारा घूमने वाले पशुओं के लिए पशुशाला बनवाकर उन्हें वहां रखने की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने शहर में पसरे अतिक्रमण को हटाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की भी मांग रखी। साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर बनी नगर निगम की दुकानों को हटा कर उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की, जिससे चौराहों की चौड़ाई बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के साथ मिलकर बनाएं स्मार्ट सिटी
शहर हमारा है, इसे स्मार्ट बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। यदि आपके मन में शहर को स्मार्ट बनाने का कोई सुझाव है तो उसे अमर उजाला के साथ साझा करें। हम आपके सुझाव को नगर निगम प्रशासन के पास पहुंचाएंगे। अपने सुझाव आप लिखित रूप से अमर उजाला के कार्यालय में आकर अथवा Jhs-cityreporter@jhs.amarujala.com पर ईमेल कर हम तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed