फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six year before a child fallen in borwell

छह साल पहले चुरारी गांव में भी बोर वेल में गिरा था बच्चा

Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six year before a child fallen in borwell
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के चुरारी गांव में हरिराम कुशवाहा का डेढ़ साल का बच्चा छह साल पहले खेत में एक बोर वेल में गिर गया था। सेना के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उस बच्चे को सुरक्षित बोर वेल से निकाला था। अभी भी लोगों के जेहन में वह घटना है। अब तो वह लड़का भी बड़ा हो गया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चुरारी गांव में एक खेत में सिंचाई के लिए नलकूप लगाने को बोर वेल खोदा गया था। लापरवाही से वह खुला हुआ था। खेत में काम करने गए हरिराम कुशवाहा का डेढ़ साल का बच्चा उसमें गिर गया। इसके गिरने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पहले स्थानीय लोगों ने तो उसे निकालने की मशक्कत की। बाद में स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed