फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six trains canceled, passengers upset

छह ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री हुए परेशान

Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six trains canceled, passengers upset
झांसी। आगरा सेक्शन में शुक्रवार देर रात मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते रविवार को झांसी आने और यहां से चलने वाली छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने दूसरे साधनों से यात्रा की।
विज्ञापन

आगरा-टूंडला सेक्शन में शुक्रवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। ट्रैक बाधित होने की वजह से प्रशासन ने 01806 आगरा- झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 01807 झांसी- आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 01812 झांसी-ललितपुर मेमू, 01820 ललितपुर- बीना मेमू, 01819 बीना- ललितपुर मेमू और 01811 ललितपुर- झांसी मेमू को निरस्त कर दिया गया। ललितपुर जाने के लिए जब यात्री स्टेशन पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। इससे सैकड़ों यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध नहीं हा पाने की स्थिति में बस से ललितपुर की यात्रा करनी पड़ी। इसी प्रकार, झांसी से आगरा जाने वाले यात्री भी टिकट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अपनी यात्रा स्थगित कर दिए और दूसरे साधन से गंतव्य को रवाना हुए। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक पर यातायात सामान्य होते ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed