फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six percent students left science exam in class 10th

Jhansi News: 10वीं में छह फीसदी छात्रों ने छोड़ी विज्ञान की परीक्षा

Wed, 05 Mar 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Six percent students left science exam in class 10th

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल में छह फीसदी विद्यार्थियों ने विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। 10वीं में विज्ञान के पेपर में भौतिक विज्ञान में प्रकाश और विद्युत से जुड़ी सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गए। मानव नेत्र पाठ से कम सवाल आए।


हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा में रसायन विज्ञान में रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण, कार्बन और उसके यौगिक पाठ से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। वहीं, जीव विज्ञान में सभी तरह के सवाल पूछे गए। मगर अति वरीयता प्राप्त आनुवांशिकी पाठ से सवाल नहीं पूछे गए। सुबह की पाली में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 22315 छात्रों में 1458 अनुपस्थित रहे। वहीं, कृषि विषय में शाम की पाली में हुई परीक्षा में पंजीकृत 78 में 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा, इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा में 720 में 32, शाम की पाली में हुई अर्थशास्त्र की परीक्षा में 4336 में 193 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed