फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six more people from abroad returned to Jhansi, will be in quarantine for a week

विदेश से छह और लोग झांसी लौटे, एक सप्ताह रहेंगे क्वारंटीन

Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six more people from abroad returned to Jhansi, will be in quarantine for a week
झांसी। सोमवार को छह और लोग विदेश से झांसी लौटे हैं। इसमें हाई रिस्क देशों से भी एक-एक व्यक्ति शहर लौटा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और संयुक्त अरब अमीरात से चार लोग आए हैं। अब ये लोग झांसी में एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेंगे। पिछले डेढ़ महीने में झांसी लौटने वालों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है।
विज्ञापन

नौकरी, पढ़ने और घूमने के लिए विदेश गए लोगों के झांसी लौटना जारी है। इसके पीछे की वजह कई देशों में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ना मानी जा रही है। हालांकि, विदेशों से झांसी आने वाले लोग यहां बड़ा खतरा बन सकते हैं। पिछले सप्ताह से जिले में कोरोना के मामले मिलना शुरू हो गए हैं। इससे सभी की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को छह लोग विदेश से और शहर लौटे हैं। हाई रिस्क वाले स्विट्जरलैंड, रशिया फेडरेशन से एक-एक व्यक्ति झांसी आया है। वहीं, तीन अन्य देशों से भी चार लोग शहर में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एट रिस्क देशों से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर ही आरटीपीसीआर जांच होती है। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाता है। वहीं, जो लोग एट रिस्क के अलावा दूसरे देशों से आते हैं, उनका पूरा डाटा भरकर शासन को भेजा जाता है। फिर जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी शुरू कर देती है। सात दिन क्वारंटीन रहने के बाद आठवें दिन आरटीपीसीआर की जांच होती है। यदि इससे पहले लक्षण सामने आते हैं तो भी सैंपल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed