फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six employe doing exam for pramotion

पदोन्नति के लिए परीक्षा देने पहुंचे छह कर्मचारी

Tue, 29 Dec 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Six employe doing exam for pramotion
झांसी। नगर निगम में नौ साल बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए नौ कर्मचारियों को बुलाया गया था, लेकिन छह ही कर्मचारी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। ऐसे में पदोन्नति प्रक्रिया लटकने के आसार हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में नौ साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लिपिक पद पर पदोन्नति के लिए फाइल चल रही है। इसके लिए तीन बार कंप्यूटर संचालन और सामान्य ज्ञान की परीक्षा हो चुकी है। जिसमें दो बार कर्मचारियों का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा। पिछले दिनों नगर आयुक्त के पास पदोन्नति का मामला पहुंचा, तो उन्होंने कर्मचारियों को पात्रता के लिए तीन माह का वक्त दिया था। इसके बाद सोमवार को कर्मचारियों की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि तीन कर्मचारी आए ही नहीं थे। ऐेसे में पदोन्नति को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। अब पदोन्नति के लिए तय समिति कॉपी का मूल्यांकन करने के बाद पदोन्नति पर फैसला करेगी। बताया जाता है कि एक कर्मचारी ने परीक्षा होने की सूचना न मिलने का हवाला दिया है। जबकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों से लिखित प्राप्ति लेकर सूचना दी गई थी। जिन कर्मचारियों ने सूचना पत्र नहीं लिया, उनको डाक से भेजा गया था। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर समिति निर्णय लेगी। इसकी जल्द बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed