फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six cricket experts from Jhansi selected in the state panel workshop

Jhansi News: स्टेट पैनल कार्यशाला में झांसी के छह क्रिकेट विशेषज्ञ चयनित

Thu, 06 Aug 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Six cricket experts from Jhansi selected in the state panel workshop
झांसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से स्टेट पैनल अंपायरिंग एवं स्कोरर कार्यशाला का आयोजन छह से नौ अगस्त तक कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यशाला के लिए झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) से छह प्रतिभावान प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें अलीम बेग, गौरव कुन्टे, रजत कुशवाह, बृजेंद्र सिंह, पीयूष नामदेव और शोभित गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

जेडीसीए के सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में चयनित प्रतिभागियों को बीसीसीआई पैनल के अनुभवी अंपायर और स्कोरर द्वारा क्रिकेट में अंपायरिंग तथा स्कोरिंग की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू क्रिकेट नियमों, अंपायरिंग की आधुनिक तकनीकों और स्कोरिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों की दक्षता और समझ को परखने के लिए लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस पहल से इन प्रतिभागियों के लिए प्रदेश स्तर पर अंपायरिंग और स्कोरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed