फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sisters tied silk rakhi, brothers gave gifts

बहनों ने बांधी रेशम की राखी, भाइयों ने दिए उपहार

Mon, 23 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied silk rakhi, brothers gave gifts
रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधती बहने। अमर उजाला
झांसी। महानगर में रविवार को श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों में रेशम की राखी बांधकर माथे पर तिलक कर भगवान से उनकी सुख समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी इस मौके पर बहनों को आकर्षक उपहार दिए और उनकी रक्षा का वचन देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भाई-बहन के असीम प्रेम के पर्व रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह नजर आया। घरों में पकवान बनाए गए। सबसे पहले घर के मंदिरों में इष्ट देवताओं को राखी अर्पण की गई। इसके बाद बहनों ने रेशम के धागे से बने रंग-बिरंगी आकर्षक राखी अपने अपने भाइयों को बांधी। उन्हें रसगुल्ला, बेसन के लड्डू, खीर आदि खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर भाइयों ने भी आकर्षक उपहार बहनों को दिए। वहीं, रविवार को बाजारों में चहल-पहल भी रही। रविवार को बाजार बंद से प्रतिबंध हटने पर महानगर के गंदीगर का टपरा, सदर बाजार, बड़ा बाजार, दतिया गेट, उनाव गेट, सीपरी बाजार आदि जगहों पर मिठाइयों और राखी की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन

सावन बीता अब आया भादो
झांसी। श्रावण पूर्णिमा के साथ ही सावन माह का समापन हो गया। सोमवार से भादो का महीना शुरू हो जाएगा। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही गणेश उत्सव भी मनाया जाएगा। इधर सावन के अंतिम दिन महानगर के सभी छोटे बड़े शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ते रहे। जलाभिषेक कर बेल पत्री अर्पण कर श्रद्धालुओं ने रुद्री पाठ किया। इसके अलावा अनुष्ठानों के पूर्णाहुति में भी हिस्सा लिया। महानगर के हजारिया महादेव मंदिर पानी वाली धर्मशाला, भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, खेरापति महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed