फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sisters tied rakhi on brothers wrist, prayed for their welbeing

बहनों ने की भाइयों के सुखद जीवन की कामना

Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sisters tied rakhi on brothers wrist, prayed for their welbeing
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों को टीका कर आरती की व कलाइयों में राखी बांधी।
बहनों ने की भाइयों के सुखद जीवन की कामना
विज्ञापन

झांसी। महानगर में गुरुवार को श्रावणी पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखद जीवन की ईश्वर से कामना की और उनकी कलाइयों पर सुंदर-सुंदर राखियां बांधीं। भाइयों ने कई आकर्षक उपहार अपनी बहनों को दिए।
महानगर में त्योहार को लेकर सुबह से ही सभी घरों में महिलाओं व बच्चों में विशेष उत्साह रहा। रक्षाबंधन को लेकर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। वहीं, पर्व पर भद्रा का प्रभाव न होने और संपूर्ण दिन शुभ मुहूर्त के रहने से महानगर की गली-मुहल्लों में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रौनक रही। खासकर बच्चों में बेहद उत्साह देखा गया। बहनों ने भगवान की पूजा के बाद अपने-अपने भाई की कलाई पर रेशम के धागे वाली राखी बांधी और उन्हें खीर, लड्डू एवं रसगुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें नकद रुपये के अलावा कई अन्य आकर्षक उपहार दिए। वहीं, बाजार बंद होने के बाद भी रक्षाबंधन के कारण बाजार में आवाजाही अन्य दिनों से ज्यादा रही। गंधीगर का टपरा, इलाइट चौराहा, सदर बाजार, उनाव गेट, मिठाई वाली गली, बिसाती बाजार, सीपरी, सदर स्थित मिठाइयों और राखियों की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

20766 महिला यात्रियों ने किया नि:शुल्क सफर
रक्षाबंधन पर 24 घंटे में 20,766 महिला यात्रियों ने रोडवेज की बसों में नि:शुल्क सफर किया। इनमें सर्वाधिक संख्या कानपुर-झांसी रूट पर रहीं। इसके अलावा झांसी से मेरठ, दिल्ली, बनारस, ललितपुर, लखनऊ, बरेली सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर भी रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों ने पर्व अवसर पर यात्रा किया, जिन्हें शून्य कीमत के टिकट दिए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि किसी भी रूट से यात्रियों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान को अर्पण की राखी
श्रावणी पूर्णिमा रक्षाबंधन पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान को राखी अर्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। सखी के हनुमान मंदिर, रघुनाथ जी के मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, गणेश मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को राखी अर्पित की। इसके अलावा धार्मिक पुरोहितों ने भी अपने यजमानों को राखी बांधी और उनकी सुख संपन्नता के लिए ईश्वर की प्रार्थना की।

बंदियों को बांधी राखी
महिला उत्थान मंडल की सदस्याओं ने जिला कारागार में बंदियों को वैदिक रक्षासूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा सुखी जीवन की भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर सुशील सिंह, सुनीता गुप्ता, द्रोपदी, डॉली, राम देवी यादव, नर्मदा, आरपी खरे, रमा मिश्रा, गीता बुंदेला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed