फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SIR: The names of 2.19 lakh voters will be removed from the electoral roll.

एसआईआर : 2.19 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम

Sun, 28 Dec 2025 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
SIR: The names of 2.19 lakh voters will be removed from the electoral roll.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में गणना फार्म जमा होने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्र के 15,77,337 लाख मतदाताओं में 2,19,614 मतदाता कम हो गए हैं। शनिवार को चुनाव आयोग की ओर से जनपद वार मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी हुए। इसके मुताबिक झांसी से 13.92 प्रतिशत मतदाताओं के नाम अनुपस्थित, विस्थापित या मृत श्रेणी में आने की वजह से मतदाता सूची से हटाए जांएगे। इनमें से 1.34 लाख मतदाताओं का रिकॉर्ड नहीं मिला। हालांकि इनको अभी एक मौका और दिया जाएगा।
उप निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि एसआईआर के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। मतदाता सूची में दर्ज 1,34,460 मतदाताओं के रिकॉर्ड नहीं मिले। एसआईआर के आधार वर्ष (2003) की मतदाता सूची में इनके माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम नहीं मिला। ऐसे सभी मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस दी जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से तय 12 प्रमाण पत्र पेश करने का इनको मौका मिलेगा। हालांकि इसमें सिर्फ आधार कार्ड को अकेले मान्य नहीं किया गया है। उसके साथ दूसरा प्रमाणपत्र भी देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1,34,460 मतदाताओं का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, इनमें सबसे ज्यादा 70,686 झांसी सदर सीट से हैं जबकि बबीना से 24,244, मऊरानीपुर से 20,391 एवं गरौठा विधानसभा क्षेत्र से 19,139 मतदाता शामिल हैं। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से आंकड़े जारी होने के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन कारणों से काटे गए इतने मतदाताओं के नाम
मृतक 37758
अनुपस्थित 49777
स्थानांतरित 109033
पहले से पंजीकृत 12054
अन्य कारण 10932

इनसेट
नाम हटाने से पहले दिए जाएंगे नोटिस


27 अक्तूबर को चुनाव आयोग की विधानसभा क्षेत्र वार सूची के मुताबिक झांसी में 15,77,045 मतदाता दर्ज थे, जबकि 22 साल पहले 2003 में हुई एसआईआर के दौरान 10,41,034 मतदाता पाए गए थे। इतने साल में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5,36,011 मतदाता बढ़ गए। एक महीने से चल रहे एसआईआर अभियान के दौरान 6.92 प्रतिशत मतदाता ऐसे पाए गए जो यहां से दूसरी जगह बस चुके। 2.39 प्रतिशत मतदाताओं के नाम मृत्यु हो जाने की वजह से काटे जाएंगे। इसी तरह 0.76 प्रतिशत मतदाताओं के नाम दो जगह की मतदाता सूची में मिला। सबसे अधिक 6.92 प्रतिशत मतदाता के नाम स्थानांतरित होने की वजह से हटाए जाएंगे।


इनसेट
आज सूची के साथ बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
बीएलओ रविवार को इस कच्ची सूची के साथ सुबह 10 से 2 बजे के बीच बूथ पर मौजूद रहेंगे। राजनीतिक दलों के बीएलए भी रहेंगे। सभी बूथ पर यह सूची मतदाताओं को दिखाई जाएगी। एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सभी विधानसभावार सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://jhansi.nic.in/deo-portal/ पर भी अपलोड की गई है। 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक दावे व आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। ऐसे मतदाता जिनके रिकॉर्ड नहीं मिल पाए है, उनके दावे व आपत्तियां की सुनवाई के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।


बबीना से सबसे अधिक मतदाता हुए शिफ्ट
आंकड़ों के मुताबिक सभी चार विधानसभा सीटों में 1.57 लाख मतदाता स्थायी रूप से शिफ्ट हो गए। सबसे अधिक मतदाता बबीना विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहां 30276 मतदाता दूसरी जगहों में शिफ्ट हो गए जबकि झांसी से 27,742, मऊरानीपुर से 27,073 एवं गरौठा से 24,002 मतदाता शिफ्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed