फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri overbridge becomes challenge for railway

रेलवे के लिए चुनौती बना सीपरी ओवरब्रिज, फिर निकाला जाएगा टेंडर

Thu, 11 Jul 2019 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
sipri overbridge becomes challenge for railway
रेलवे के लिए चुनौती बना सीपरी ओवरब्रिज, फिर निकाला जाएगा टेंडर
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए रेलवे अब कंपनी से बात करने के बाद ही नया टेंडर निकालेगा। इसके लिए निर्माण खंड के अधिकारियों ने इच्छुक कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। टेंडर की निर्धारित तिथि तक किसी कंपनी द्वारा आवेदन न करने से यह काम रेलवे विभाग के लिए चुनौती बन गया है। वहीं, टेंडर न होने से ओवरब्रिज के काम में लगातार देरी होती जा रही है।
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए 28 जून तक टेंडर मांगे थे, लेकिन तय तिथि तक किसी ने आवेदन नहीं किया। इससे रेल प्रशासन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। नया टेंडर होने पर ही अब आगे का काम शुरू हो सकेगा। वहीं, निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वह ऐसी कंपनी का पता लगाने के बाद ही टेंडर निकालेंगे, जो अधूरा काम करने के लिए तैयार होगी। इससे लगता है कि इस साल ओवरब्रिज का अधूरा काम शुरू नहीं हो सकेगा। ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोगों को अभी और समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने 2012 में ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति दी थी। राज्य सेतु निगम अपने हिस्से का काम 2016 में पूरा कर चुका है। जबकि, रेलवे अपने हिस्से का काम पिछले पौने तीन साल से कर रहा है। रेलवे ने दिल्ली की मैक्स आउट इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी को ठेका दे रखा है। कंपनी को 22 करोड़ के काम को दो साल में पूरा करके देना था। मगर, कंपनी पौने तीन साल में अपने हिस्से का 55 फीसदी ही काम पूरा कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए 28 जून तक आवेदन मांगे गए थे। मगर, किसी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। जल्द ही अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
यह भी जानिए
सीपरी बाजार ओवरब्रिज का पिछले एक साल से गार्डर न मिलने के कारण काम लटका है। कंपनी बार-बार कहती रही कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड से लोहा न मिलने के कारण गार्डर नहीं बन पा रहे हैं। यहां के लिए उत्तराखंड के काशीपुर से गार्डर बनकर आने हैं। वहीं, तीसरी रेल लाइन के बीच आ रहे पुलों के लिए गार्डर बराबर मिल रहे हैं। इस पर निर्माण शाखा के अफसरों को शंका होने पर कंपनी की कार्य प्रणाली की जांच करवाई थी। जांच में पता लगा कि कंपनी ने सेल में पैसा ही जमा नहीं किया, इससे गार्डर नहीं मिल पा रहे हैं। रेल प्रशासन को धोखे में रखने पर पिछले दिनों कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया गया। बाकी काम के लिए नए सिरे से टेंडर मांगे गए थे। 28 जून तक टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन तय तिथि तक किसी ने आवेदन नहीं किया। अब एक बार फिर नए सिरे से टेंडर मांगे गए हैं।

ये काम बाकी
अभी पटरियों के ऊपर 50 मीटर के छह और सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम बाकी रह गया है। गार्डर आने के बाद पहले सीपरी बाजार टंकी की तरफ 36 मीटर के छह गार्डर रखने का काम होना है। इसके बाद एक साथ 50 और 36 मीटरों के गार्डर के बीच शटरिंग लगाने, सरिया बांधने और सड़क बनाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed