फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri flyover new year tohfa

नए साल में झांसी वालों को मिलेगा सीपरी ओवरब्रिज का तोहफा

Sun, 22 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
sipri flyover new year tohfa
सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर गाटर चढ़ाती कैंन ब्रिज पर शनिवार की शाम तक दो गाटर चढ़ा कर कस दिए गए थे। अम
झांसी। सीपरी ओवरब्रिज पर लंबे इंतजार के बाद गार्डर रखने का काम शुरू हो गया। शनिवार की सुबह साढ़े चार घंटे ट्रेनों का संचालन रोककर पटरियों के ऊपर 50 मीटर के दो गार्डर रखे गए। अब प्रतिदिन दो गार्डर रखने का काम होगा। कुल 12 गार्डर रखे जाने हैं। इस शुरूआत के साथ ही शहरवासियों को नए साल में ओवरब्रिज का तोहफा मिलना तय हो गया है।
विज्ञापन

सीपरी ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के लिए 17 नवंबर से रेलवे के निर्माण संगठन व गैलविनो कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने तैयारी शुरू की। शनिवार से गार्डर रखने के लिए सुबह 7.20 बजे से ब्लाक (रेल संचालन रोकना) लिया गया। ये ब्लाक दोपहर 12 बजे तक चला। इस अवधि में 50 मीटर के दो गार्डरों को पटरियों के ऊपर वाले हिस्से में सुरक्षित रखने का काम क्रेनों की मदद से पूरा किया गया। इस बीच पुल के नीचे से राहगीर न निकल सकें, इसके लिए पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। 27 नवंबर तक प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन रोककर काम होगा।
विज्ञापन

सीपरी ओवरब्रिज का काम गार्डर न आने के कारण पिछले दो साल से बंद चल रहा था। गार्डर रखने की शुरूआत होते ही शहरवासियों में खुशी रही। नए साल में सीपरी ओवरब्रिज का तोहफा मिलना अब तय हो गया है। ओवरब्रिज से चार पहिया वाहन फर्राटा होकर निकल सके। इससे सीपरी बाजार को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
सीपरी ओवरब्रिज के कार्य के चलते शनिवार को नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली 02002 शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे तक करारी स्टेशन पर खड़ी रही। ये ट्रेन झांसी स्टेशन पर 10.45 बजे की जगह 12.18 बजे आई। इसी तरह 02851 विशाखापटनम निजामुद्दीन एक्सप्रेस को प्लेटफार्म चार पर डेढ़ घंटे रोका गया। ये ट्रेन सुबह 10.32 बजे से 12.09 बजे तक प्लेटफार्म चार पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे। तीन मालगाड़ियां भी लेट हो गईं।
जाम से जूझते रहे वाहन चालक, दो पहिया गाड़ियों को भी रोका
सीपरी बाजार में शनिवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को कच्चे पुल के दोनों तरफ से गुजर रहे दो पहिया वाहन चालकों को भी गोंदू कंपाउंड की तरफ से जाने से कई बार रोकना पड़ा।

पांचवें दिन भी शिवपुरी मार्ग नंदनपुरा से आने वाले वाहनों को सीपरी की पुरानी कलारी मोड़ से छोटी माता मंदिर, रामा बुक डिपो चौराहा, आर्य समाज मंदिर से कच्चा पुल होकर पंचतंत्र पार्क व गोंदू कंपाउंड से होेकर निकलना पड़ा। प्रेमनगर से मालगोदाम होकर आने वाले वाहनों को टंडन मार्ग से कच्चे पुल होकर आगे आगे बढ़ाया गया। चित्रा चौराहा होकर सीपरी बाजार में प्रवेश करने वाले वाहनों को पुलिया नंबर नौ या आईटीआई अंडरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा।
रेलवे का आगे का प्लान
------------------
22 नवंबर- दो घंटे ट्रेनों का संचालन रोककर अगले दो गार्डरों को रखने के लिए उनको उचित स्थान पर रखने का काम होगा।
23 नवंबर - दो घंटे ट्रेनों का संचालन रोकर जी 3 व जी 4 (50 मीटर) को पटरियों के ऊपर पिलरों पर रखने का काम होगा।
24 नवंबर- दो घंटे ट्रेनों का संचालन रोकर जी 5 व जी 6 (50 मीटर) को पटरियों के ऊपर पिलरों पर रखने का काम होगा।
25 नवंबर- दो घंटे ट्रेनों ट्रेनों का संचालन रोककर उक्त गार्डरों के फिक्सिंग का काम होगा।
2 6 नवंबर- पानी की टंकी की तरफ 36 मीटर लंबाई के जी1, जी 2 व जी 3 गार्डरों को रखने का काम होगा।
27 नवंबर टंकी की तरफ 36 मीटर लंबाई के जी4, जी 5 व जी 6 गार्डरों को रखने का काम होगा।
29 नवंबर - पानी की टंकी की तरफ रखे गए 36 मीटर के गार्डरों के फिक्सिंग का काम होगा।
29 व 30 नवंबर- 50 मीटर गार्डर से दोनों तरफ रखे गए 36- 36 मीटरों के गार्डरों को जोड़ने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed