फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipahi nilambit

आरपीएफ सिपाही निलंबित, बदमाशों की तलाश में जुटी स्पेशल टीम

Sat, 21 Mar 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
sipahi nilambit
झांसी। बदमाशों द्वारा सांक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से चावल की बोरियां उतारने के मामले में आरपीएफ के कमांडेंट ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही बुधवार की रात सेक्शन ड्यूटी पर तैनात था। बदमाशों की तलाश में एक स्पेशल टीम को लगाया गया है। साथ ही एक सिपाही हुबली भेजा जा रहा है, जो पता करके आएगा कि किस वैगन से बोरियां उतारीं गईं थीं और कितनी?
विज्ञापन

बुधवार की रात मंडल के मुरैना सेक्शन के सांक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से बदमाश चावल की बोरियां उतारकर ले गए थे। बदमाश 68 बोरियां पास ही झाड़ियों में छुपा गए, जो वे ले जाने में सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर होने पर आरपीएफ ने बोरियां बरामद कर लीं थीं। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि घटना की रात सेक्शन ड्यूटी मेें तैनात सिपाही वृंदावन सिंह राठौर को निलंबित कर दिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम को लगाया गया है। चूंकि, मालगाड़ी हुबली के पास जा रही थी। इस कारण एक सिपाही को हुबली भेजा जा रहा है। सिपाही पता करके आएगा कि किस वैगन से बोरियों को उतारा गया था। उनकी संख्या कितनी थी? साथ ही रात के वक्त जहां- जहां भी मालगाड़ी साइड़िग में खड़ी होती हैं, वहां मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed