फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Showed the spirit with understanding, everyone got the commentary even in the full form

सूझबूझ संग दिखाया जज्बा, भरारी फॉर्म में भी सबसे लग गया टीका

Mon, 26 Jul 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Showed the spirit with understanding, everyone got the commentary even in the full form
भरारीफार्म बस्ती में गांव के सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाली। कार्ड दिखाकर खुशी जताते यहां क?
झांसी। कोरोना काल में वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों के बीच भरारी फॉर्म के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई। ग्रामीणों ने जज्बा दिखाते हुए एक-एक कर वैक्सीन लगवानी शुरू की। जब किसी को कोई भी दिक्कत नहीं हुई तो उसने दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। अब ये गांव भी शत-प्रतिशत टीकाकरण की सूची में शामिल हो गया है।
विज्ञापन

चारों तरफ फैली टीके को लेकर अफवाहों पर विराम लगाने के लिए अमर उजाला ने टीका ही बचाएगा अभियान शुरू किया। इसके तहत आम जन को ये भी बताया गया कि वैक्सीन लगने वालों के लिए महामारी ज्यादा घातक साबित नहीं हो सकी है। अभियान से जागरूक होकर लोगों ने वैक्सीन लगवानी शुरू की। रविवार को अमर उजाला ने शत-प्रतिशत टीका लगवाने वाले भरारी फॉर्म गांव की गई ग्राउंड रिपोर्ट की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में यहां के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। हालांकि, उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं थी, मगर लक्षण महामारी जैसे ही थी। इससे गांव के लोग डरे हुए थे। फिर कुछ लोगों ने वैक्सीन को लेकर भी अफवाह उड़ा दीं। कहा कि इसको लगवाने के बाद बुखार और शरीर दर्द होता है। शुरूआत में लोग टीका लगवाने से हिचकिचाय मगर गांव के बड़े लोगों ने आगे आकर टीका लगवाया। जब कोई दिक्कत नहीं हुई तो परिवार सहित दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एक नजर में गांव
.......................
परिवार: 50
वैक्सीन लगी: 133
18 से 44 उम्र वाले: 64
45 से अधिक उम्र वाले: 69
महिलाओं का लगा टीका: 61
पुरुषों का लगा टीका: 72
गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति और दंपति ने साथ में लगवाई वैक्सीन
गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 70 वर्ष के हरिचरण ने भी टीका लगवा लिया है। हरिचरण ने बताया कि बुजुर्गों के लिए कोरोना काफी खतरनाक साबित हुआ है। इसलिए जैसे ही शिविर लगा तो उन्होंने वैक्सीन लगवाने में देरी नहीं की। इसके अलाव दंपति हरिकिशन और उनकी पत्नी गौरी साथ-साथ गांव में लगे शिविर में टीका लगवाने के लिए पहुंचे। दोनों ने साथ वैक्सीन लगवाई। इसके बाद उनके भाई और उसकी पत्नी ने भी साथ जाकर वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले चार लोग केंद्र पहुंचे, फिर एक-एक कर दूसरों ने लगवाई
...............................................................................................
शुरूआत में अफवाहों से लोग टीका लगवाने को डर रहे थे। मैंने तीन लोगों के साथ जाकर सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। कोई दिक्कत नहीं हुई। फिर सबको जागरूक किया। - किशारी लाल।
कोई कहता था टीका लगने पर बुखार आता है, कोई कहता था बदन टूटता है। मैंने खुद टीका लगवाने की ठानी। वैक्सीन लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई तो परिजनों को लगवाई। - निसार अहमद।
परिवार में पति, मुझे और ससुर को टीका लग चुका है। 18 से अधिक उम्र के इतने ही लोग परिवार में हैं। अब हमें विश्वास है कि तीसरी लहर हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। - रोशन जहां।
गांव में कोरोना काल में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हालांकि, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। इसलिए टीके को लेकर सभी जागरूक थे। मौका मिलते ही सबने वैक्सीन लगवा ली। - मोनू यादव।
टीका लगवाए हुए एक महीना होने वाला है। अब डेढ़ महीने के बाद दूसरी वैक्सीन भी समय पर लगवाऊंगी। परिवार में भी सभी पात्र लोगों ने वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। - रजनी।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर भुलाई नहीं जा सकती। बहुत जान-माल का नुकसान हुआ है। ये देखा गया कि टीका ही लोगों को बचा रहा है। इसलिए मैंने समय पर वैक्सीन लगवा ली। - विनोद यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed