{"_id":"5f46adf38ebc3e196151995a","slug":"should-be-come-vrashban-gate-born-lord-god-jhansi-news-jhs174766774","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो बृषभान गोप के द्वार, जन्म लियो मोहन हित श्यामा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो बृषभान गोप के द्वार, जन्म लियो मोहन हित श्यामा...
विज्ञापन
राधा अष्टमी के अवसर पर मुरली मनोहर मंदिर में भगवान कृष्ण - राधा का हुआ मनोहारी श्रृंगार।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। श्री राधे प्रकट भई बरसाने मंगल बजत बधाई, चलो ब्रजभान गोप के द्वार जन्म लियो मोहन हित श्यामा जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु भक्ति भाव विभोर होकर झूम उठे। राधा अष्टमी का पर्व भक्ति भाव तथा उत्साह से मनाया। मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों तथा गुब्बारों से भव्यता से सजाया गया।
त्योहार को लेकर महानगर के सभी श्री कृष्ण मंदिरों में लोगों में विशेष उत्साह देखा। श्री कुंज बिहारी मंदिर में श्री राधा सर्वेश्वरी राधा जू के प्राकट्य महोत्सव पर भगवान श्री कुंज बिहारी सरकार और राधा जी का मंगल अभिषेक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने जन्मोत्सव के बधाई गीत गाए। कोरोना वायरस के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। वहीं, श्रृंगार तथा पूजा के बाद महंत राधा मोहन दास जी महाराज ने शंख, घंटों की पवित्र ध्वनि के बीच भगवान की महा आरती की।
इस अवसर पर पवन दास, बालक दास, मनमोहन दास आदि श्रद्धालु रहे। इधर, बड़ा बाजार के मुरली मनोहर मंदिर में राजू गोलवलकर व यश ने अभिषेक किया। जन्मोत्सव की महाआरती बसंत विष्णु गोलवलकर ने की। इस अवसर पर हर्षल, वेदांत लखन साहू, अशोक मुंशी आदि मौजूद रहे। इधर, श्री गोपाल जी महाराज मंदिर में राधाष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने महाआरती की। इस अवसर पर राधे चौबे प्रशांत चौबे गोपाल दास महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
झांसी। पूज्य सिंधी पंचायत भवन झांसी शहर में झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल और पूज्य सिंधी पंचायत शहर के तत्वावधान में झूलेलाल चालिया का समापन भक्ति भाव से हुआ। धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की पवित्र ज्योति का पूजन किया। इसके बाद ज्योति का विसर्जन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैनवानी, बसंत रंगलानी, उत्तम बजाज, जय किशन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
झांसी। गणेश उत्सव पर नव जागृति मंच की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने कैनवास पर भगवान गणेश सुंदर सुंदर चित्र बनाएं। साथ ही, कोरोना वायरस से बचाव का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मोहन लाल सुमन, अंशिकाए यशिका, तान्या, अभिज्ञान, हर्षिता, आराध्या आदि बच्चे रहे।