फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shocking revelation by police in group misdeed cases of minor girl in Jhansi

झांसी में दुष्कर्म मामले का सनसनीखेज खुलासा: 24 घंटे में पुलिस ने पलटी कहानी, हिरासत में पीड़िता समेत तीन लोग

Fri, 23 Aug 2024 12:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर इस झूठ का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता समेत उसकी बुआ एवं ममेरे भाई पर फर्जी रिपोर्ट कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Shocking revelation by police in group misdeed cases of minor girl in Jhansi
झांसी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग संग चलती कार में दुष्कर्म मामले को 24 घंटे के अंदर पलटते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इस घटना को फर्जी करार दिया है। एसएसपी राजेश एस ने दावा किया कि पैसे वसूलने की खातिर पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की झूठी बात कही थी।

विज्ञापन

घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर इस झूठ का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता समेत उसकी बुआ एवं ममेरे भाई पर फर्जी रिपोर्ट कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी राजेश एस ने कहा पूरे मामले की छानबीन के लिए स्वॉट समेत कई टीम लगाई गई। डगरिया ग्राम प्रधान प्रभुदयाल अहिरवार के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सुबह 5:30 बजे 11 बजे तक कोई चार पहिया वाहन नहीं दिखा।

विज्ञापन

लड़की सुबह सात बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से ऑटो में बैठकर 7:20 बजे जेल चौराहा पहुंची। 7:21 बजे जेल चौराहा स्थित दुबे भोजनालय आई। यहां से पैदल 7:31 बजे इलाइट चौराहा पहुंची। इसके बाद 7:37 बजे बजे जीवनशाह एवं 7:54 बजे किला होते हुए मिनर्वा चौराहा पहुंची।

यहां से खुशीपुरा में मयंक ठाकुर की दुकान से पायल एवं बिछिया खरीदी। मयंक के फोन से अपने गांव में रहने वाले पुरुष मित्र को किले के पास बुलाया। 9:15 बजे से 9:41 बजे तक किले के पास बैठकर पुरुष मित्र का इंतजार करती रही। उसके न आने पर मिनर्वा चौराहे से ऑटो पर बैठकर 10:05 बजे जेल चौराहा आई।

यहां से वह हंसारी चली गई। बुआ के पूछने पर उसने बताया वह अपने पुरुष मित्र के साथ जाना चाह रही थी लेकिन, उसके न आने पर वह यहां आ गई। बुआ के लड़के मनीष परिहार ने सोनू और मनीष से पैसा वसूलने की योजना बनाई। एसएसपी के मुताबिक तीनों पर फर्जी केस दर्ज कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है वहीं, इस मामले में आरोपी बनाए गए युवकों की नामजदगी को खत्म कर दी गई।

मनीष को मीडिया के सामने पेश करने से कन्नी काट गए अफसर
पुलिस अफसरों ने दुष्कर्म के मामले को फर्जी करार देते हुए मुकदमा वादी मनीष को हिरासत में ले लिया लेकिन, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उसे मीडिया के सामने पेश नहीं किया जबकि मीडिया के पास सबसे ज्यादा सवाल मनीष को लेकर थे। पीड़िता के साथ मनीष ने ही मीडियाकर्मियों से दुष्कर्म की घटना सिलसिलेवार बताई थी। मीडियाकर्मी मनीष से पुलिस के खुलासे को लेकर सवाल पूछना चाहते थे लेकिन, पुलिस ने उसे पेश ही नहीं किया। उससे जुड़े किसी सवाल का पुलिस अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, बुधवार देर-शाम पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed