फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shivpuri stay tiddi

हवा का रुख बदलने से शिवपुरी में ही ठहरी टिड्डियां

Sat, 06 Jun 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shivpuri stay tiddi
Shivpuri stay tiddi
झांसी। शनिवार शाम हवा के बहाव में अचानक आए बदलाव की वजह से टिड्डी दल शिवपुरी में ही डेरा डाले बैठा है। हालांकि अभी भी झांसी में उसका खतरा टला नहीं है। उससे निपटने के लिए कृषि अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

राजस्थान से होते हुए बुंदेलखंड पहुंचे टिड्डी दल ने यहां बागवानी की फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। पिछले करीब दो सप्ताह से झांसी के किसान भी टिड्डी दल से आतंकित हैं। कृषि रक्षा अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही एक बड़ा टिड्डी दल झांसी से सटे शिवपुरी पहुंचा। करीब तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस दल के झांसी आने की आशंका जताई जा रही लेकिन, शनिवार देर शाम हवा तेज रफ्तार से दक्षिण दिशा की ओर बहने लगी। इस वजह से टिड्डी दल ने उड़ान नहीं भरी और शिवपुरी में डेरा डाले रखा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक इस दल में लाखों की संख्या में टिड्डियां मौजूद हैं। उधर, टिड्डी दल की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी के लिए कृषि विभाग और केंद्र सरकार की टीम लगातार उस पर निगरानी रख रही है। कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार के मुताबिक मध्य प्रदेश के साथ मिलकर एक साझा अभियान चलाने की रणनीति बनाई जा रही है। टिड्डी दल के खात्मे के लिए उनके रात्रि ठहराव पर रसायन का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed