फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shivpal said Yogi government policies are anti-people, BJP government failed

शिवपाल बोले: योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी, भाजपा सरकार असफल 

Tue, 19 Oct 2021 12:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Oct 2021 12:11 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जब भी गठबंधन की बात करते हैं तो उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है ये कहना नहीं भूलते। झांसी पहुंचने के बाद भी उन्होंने ऐसे ही कुछ संकेत दिए।

विज्ञापन
Shivpal said Yogi government policies are anti-people, BJP government failed
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सुर एकदम बदले हुए नजर आए। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर झांसी पहुंचे शिवपाल ने कहा कि योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। 

विज्ञापन


योगी के नेतृत्व में प्रदेश में असफल सरकार काबिज हैं। उनके नीति-निर्णय जनता के हित में नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों की तक की सुनवाई नहीं हो रही है। अफसरशाही हावी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश से उनका कोई झगड़ा नहीं है। मुलायम का आशीर्वाद अखिलेश के साथ-साथ उन्हें भी हासिल है। 
विज्ञापन


शिवपाल बोले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। गठबंधन के लिए सपा प्राथमिकता पर है। इससे भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की राह आसान हो जाएगी। कृषि कानून किसान विरोधी हैं, हमारा समर्थन किसान यूनियन को है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि से की थी और 75 जिलों की यात्रा करते हुए अंत राम जन्मभूमि पर अयोध्या में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed