{"_id":"5e5038388ebc3ef38c6c9d22","slug":"shiv-barat-jhansi-news-jhs1607026147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले बाबा की अजब है बात, चले संग लेकर के भूतों की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले बाबा की अजब है बात, चले संग लेकर के भूतों की बरात
विज्ञापन
शिव बारात में कलश लेकर चलने वाली महिलाओं की खासी भीड़ रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महाशिवरात्रि के पर्व पर समूचे महानगर में भगवान शिव की बरातें गाजे - बाजे के साथ निकाली गईं। शंख की ध्वनियां गूंजी, तो डीजे व बैंड की भक्ति धुनों पर जमकर झूम रहे युवाओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही। हिंदूवादी संगठनों ने मढ़िया महादेव मंदिर के लिए शिव बरात निकाली। इसके साथ ही राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर और सदर बाजार के महेश्वर महादेव मंदिर से भी भव्य बरातें निकाली गईं। बच्चों के लिए देवी देवताओं के अलावा नाचते भूत प्रेत के स्वरूप खासे आकर्षण रहे।
बड़ा बाजार के मुरली मनोहर मंदिर से हिंदूवादी संगठनों की ओर से मढ़िया महादेव मंदिर के लिए शिव बरात प्रारंभ हुई। इसमें 1100 महिलाएं मंगल कलश लिए थीं। युवाओं की टोली अखंड भारत व विवेकानंद के चित्र वाली टीशर्ट पहनकर डीजे की धुन पर जमकर थिरकते दिखे। बग्घियों पर भगवान के स्वरूपों की झांकियां थी। रघुनाथ जी का मंदिर तिराहा, सिंधी तिराहा, मिनर्वा चौराहा से होकर मढ़िया महादेव मंदिर पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने अभिषेक व पूजा की। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, अंचल अड़जरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, बीटू राय, अमित राय, संतोष साहू, विनोद अवस्थी, छोटू कुशवाहा, प्रभाकर अवस्थी, चंद्र प्रकाश मित्तल, पंकज खटीक, शिखा वर्मा, रंजना परिहार, पंकज गुप्ता, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
इधर, श्री राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से भव्य बरात निकाली गई। हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु बरात में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन गोस्वामी, अजीत राय, कमल शिवहरे, आकाश निगम, रामेश्वर राय, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, भूतनाथ मंदिर, सीपरी के मसीहा गंज स्थित शिव मंदिर से शिव बरातें निकाली गईं। इस अवसर पर रोहित राजपूत, मोहित राजपूत, विनोद अवस्थी आदि मौजूद रहे। इधर, हंसारी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर से पंकज नारायण गोस्वामी, गीता, क्रांति, अरविंद, सोनू वाल्मीकि, अरविंद आदि श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की बरात निकाली।
विज्ञापन
मुस्लिमों ने किया बरात का स्वागत
झांसी। भगवान शिव की बरातों का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी शिव बरात का स्वागत किया। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अशरफ इकबाल, अदनान, सलमान अली, राजू, हनीफ आदि ने गोविंद चौराहा पर, रानी महल पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ताजिया इमामबाड़ा के अब्दुल रशीद ने, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, शाकिर कादरी, अमान खान आदि ने हरदौल मंदिर के पास, गोविंद चौराहा पर गुलाम गौस खां यूथ बिग्रेड के आसिफ खान, इमरान खान, सैयद इरफान हुसैन, आरिफ ने स्वागत किया और लोगों में मीठा शरबत भी वितरण किया।
सिख समाज ने किया जोरदार स्वागत
सीपरी बाजार में गुरु नानक देव चौक पर सिख समाज व सुभाष मार्केट के व्यापारियों ने शिव बरात का पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भुसारी, गुरविंदर सिंह सब्बरवाल, सीपरी व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, चौधरी फिरोज, मंजीत सिंह भुसारी, इकबाल सिंह, जसपाल सिंह सलूजा, कमल मल्होत्रा, राजीव सलूजा, मनप्रीत भुसारी, चौधरी फिरोज, प्रिंस भुसारी आदि मौजूद रहे।
संगठनों व व्यापारियों ने की पुष्प वर्षा
शिव बरातों का श्रद्धालुओं, व्यापारियों ने जमकर स्वागत किया। मानिक चौक चंद्रशेखर आजाद तिराहा पर सभासद मुकेश सोनी, नीरज गुप्ता ने, मुरली मनोहर मंदिर पर पूर्व सभासद श्रीराम राय, सभासद अंशु राय ने, गंधीगर के टपरा पर बुंदेलखंड अग्रवाल नव युवक मंडल के मनोज कुमार अग्रवाल ने, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा महानगर इकाई के अध्यक्ष तरुण अशोक साहू, महामंत्री राहुल मिश्रा, ऋषभ सोनी ने, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक झांसी के डॉ. मधुपाल सिंह, प्रदीप रायकवार, चंचल सेंगर ने, दीक्षित बाग सराफा बाजार व्यापार मंडल के दिलीप महोबिया, जितेंद्र सोनी ने, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने शिव बरातों का स्वागत किया। इधर जेसीआई झांसी क्लासिक क ी हिमानी शर्मा, ममता अग्रवाल, विंग अध्यक्ष रूपम जैन, लक्ष्मी गुप्ता ने शरबत व प्रसाद वितरण किया।
नागरिक सुरक्षा कोर ने रखा यातायात नियंत्रित
नागरिक सुरक्षा कोर कोतवाली प्रभाग के सदस्यों ने मंदिरों व शिव बरातों में प्रशासन का सहयोग देते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डन विनय सिजरिया, अतुल किलपन, संजय वर्मा, संदीप गुप्ता, संजीव कुमार, रानी वर्मा, जावेद खान, मनीषा कुशवाहा, अंजलि सोनी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

शिव बारात में शामिल नादिया व भगवान के शिव के स्वरूप।